Posts

पालघर: जिले में शिवसेना (शिंदे गट) के कई पदाधिकारी भाजपा में शामिल।

Image
पालघर: जिले में शिवसेना (शिंदे गट) के कई पदाधिकारी भाजपा में शामिल। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब शिवसेना (शिंदे गट) के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। यह पक्षप्रवेश कार्यक्रम भाजपा के जिलाध्यक्ष भरत राजपूत के कार्यालय, रामवाड़ी, डहाणू रोड में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पालघर के सांसद हेमंत विष्णू सावरा और भारतीय जनता पार्टी पालघर जिलाध्यक्ष भरत राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने नवप्रवेशित कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक संस्कृति से परिचित कराया। कार्यक्रम के दौरान सभी नवप्रवेशित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी “सबका साथ, सबका विकास” की नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। इन कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि वे पालघर जिले के विकास और समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। भारतीय जनता पार्टी में आज शिवसेना (शिंदे...

नई दिल्ली: लाल किले के पास जोरदार धमाका, 8 की मौत, 12 घायल- NIA की टीम मौके पर।

Image
नई दिल्ली: लाल किले के पास जोरदार धमाका, 8 की मौत, 12 घायल-  NIA की टीम मौके पर। अखिलेश चौबे  नई दिल्ली। दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास सोमवार शाम को हुए एक जोरदार धमाके ने राजधानी को दहला दिया। यह विस्फोट एक इको वैन में हुआ, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों और मृतकों को तुरंत लोक नारायण जयप्रकाश अस्पताल (LNJP Hospital) में ले जाया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि कई गंभीर रूप से घायल मरीजों का इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना तेज और हाई इंटेंसिटी का था कि आसपास खड़ी 5 से 6 गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। धमाके के कारण सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइटें टूट गईं, और आसपास की इमारतों के शीशे चकनाचूर हो गए। फायर ब्रिगेड को धमाके की सूचना शाम 6 बजकर 55 मिनट पर दी गई थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां, दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते और एम्बुलेंस घटनास्थल...

पालघर: जिले के पालघर शहर मुख्य भाजी बाजार में नाकोदा ज्वैलर्स की दुकान में सेंधमारी, सुरक्षाकर्मी पर शक।

Image
पालघर: जिले के पालघर शहर मुख्य भाजी बाजार में नाकोदा ज्वैलर्स की दुकान में सेंधमारी, सुरक्षाकर्मी पर शक। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के पालघर शहर के मुख्य भाजी बाजार क्षेत्र में शनिवार की मध्यरात्रि एक साहसिक चोरी की वारदात ने पूरे व्यापारिक समुदाय को हिलाकर रख दिया है। अंबर शॉपिंग मॉल में स्थित प्रसिद्ध नाकोदा ज्वैलर्स की दुकान में अज्ञात चोरों ने सुरंग (बोगदा) बनाकर लाखों रुपये मूल्य के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। इस घटना के बाद से क्षेत्र के व्यापारियों में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वारदात शनिवार की रात लगभग 12 बजे से लेकर रविवार तड़के 4 बजे के बीच घटी। चोरों ने पहले नाकोदा ज्वैलर्स के शेजारी (पास की) कपड़ों की दुकान का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। उसके बाद उन्होंने कपड़ों की दुकान के फर्श में खुदाई कर एक बोगदा तैयार किया, जो सीधे नाकोदा ज्वैलर्स की दुकान तक पहुंचता था। बोगदा बनाकर चोर ज्वैलर्स की दुकान में घुसे और अंदर रखे सोने के आभूषण तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब दुकान खोली गई, तो मालिक और कर्मचारियों ने द...

पालघर: शिव शक्ति सामाजिक संगठन के प्रमुख संजय जे. पाटिल का जन्मदिन उल्लासपूर्ण के साथ मनाया गया।

Image
पालघर: शिव शक्ति सामाजिक संगठन के प्रमुख संजय जे. पाटिल का जन्मदिन उल्लासपूर्ण के साथ मनाया गया। अखिलेश चौबे पालघर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं शिव शक्ति सामाजिक संगठन के प्रमुख एवं समाजसेवक संजय जे. पाटिल का जन्मदिन शनिवार, 8 नवंबर को बोईसर स्थित जनसंपर्क कार्यालय में बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। संजय पाटिल के समर्थक, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जनसंपर्क कार्यालय को इस मौके पर भव्य रूप से सजाया गया था। पुष्पगुच्छ, मिठाइयों और शुभकामनाओं से पूरा वातावरण आनंदमय बना हुआ था। कार्यकर्ताओं ने पाटिल के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए केक काटकर खुशी का इज़हार किया। बोईसर के साथ-साथ जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से आए समाजसेवियों, व्यापारी वर्ग और नागरिकों ने भी इस अवसर पर पाटिल को जन्मदिन की बधाई दी। जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान संजय पाटिल ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा ही उनका मूल उद्देश्य है...

पालघर: जिला पुलिस ने लापता नाबालिग बच्ची को मात्र 8 घंटे में किया बरामद।

Image
पालघर: जिला पुलिस ने लापता नाबालिग बच्ची को मात्र 8 घंटे में किया बरामद। अखिलेश चौबे पालघर। वाडा पुलिस स्टेशन की सीमा में 6 नवंबर 2025 को सरकारी आश्रमशाला परळी की मुख्याध्यापिका शाम लगभग 6 बजे वाडा पुलिस थाने पहुंचीं और सूचना दी कि उनके विद्यालय में पढ़ने वाली आठ वर्षीय बच्ची आयेशा बारक्या घरट दोपहर 2 से 3 बजे के बीच बिना किसी को बताए आश्रमशाला से कहीं चली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख ने वाडा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी को निर्देश दिया कि तुरंत अलग-अलग टीमें गठित कर बच्ची की तलाश शुरू की जाए। इसके साथ ही जनसंवाद अभियान के तहत बनाए गए सभी व्हाट्सएप ग्रुप पर बच्ची का फोटो भेजकर खोज अभियान की सूचना साझा की गई। जहां बच्ची लापता हुई थी, वह क्षेत्र घने जंगलों और संकरे रास्तों वाला था, साथ ही वहां हिंसक वन्य प्राणियों का भी खतरा था। इसलिए घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वाडा पुलिस स्टेशन के सभी अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात मौके पर जुट गए। दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से पूछताछ की गई, वहीं सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी बच्ची का पता लगाया ग...

पालघर: वंदे मातरम् गीत के 150वें वर्ष पर जिलास्तरीय कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न।वंदे मातरम् गीत स्वतंत्रता की भावना का शक्तिस्रोत — जिलाधिकारी डॉ. इंदु राणी जाखड

Image
पालघर: वंदे मातरम् गीत के 150वें वर्ष पर जिलास्तरीय कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न। वंदे मातरम् गीत स्वतंत्रता की भावना का शक्तिस्रोत — जिलाधिकारी डॉ. इंदु राणी जाखड अखिलेश चौबे पालघर। वंदे मातरम् गीत के 150वें वर्ष पर जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी डॉ. इंदु राणी जाखड की अध्यक्षता में जिला नियोजन सभागार, जिलाधिकारी कार्यालय, पालघर में किया गया। जिलाधिकारी डॉ. इंदु राणी जाखड ने अपने उद्बोधन में कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा है। इस गीत की प्रत्येक पंक्ति भारत की एकता, त्याग और मातृभूमि प्रेम की प्रेरणा देती है। यह गीत स्वतंत्रता की भावना का शक्तिस्रोत है। कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे, पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख, अपर जिलाधिकारी भाऊसाहेब फटांगरे, अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे, निवासी उपजिल्हाधिकारी सुभाष भागडे, उपजिल्हाधिकारी रविंद्र राजपूत, उपजिल्हाधिकारी रणजीत देसाई, उपजिल्हाधिकारी (रोहयो) विजया जाधव, उपजिल्हाधिकारी तेजस चव्हाण सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, विद्यालय एवं आयटीआय के व...

पालघर: जिले में चरस तस्करी का भंडाफोड़, तलासरी-घोलवड पुलिस ने 12.57 लाख का माल जब्त।

Image
पालघर: जिले में चरस तस्करी का भंडाफोड़, तलासरी-घोलवड पुलिस ने 12.57 लाख का माल जब्त। अखिलेश चौबे पालघर। जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तलासरी और घोलवड पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को 6 नवंबर 2025 की रात गुप्त सूचना मिली थी कि चिखला बीच इलाके में एक व्यक्ति चरस बेचने वाला है। सूचना के आधार पर तलासरी पुलिस ने घोलवड पुलिस की मदद से वहां जाल बिछाया और तड़के करीब 4 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति को काले रंग की सीबी शाइन (MH48-AD-2456) मोटरसाइकिल पर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सायमन जेत्या वळवी (40, निवासी कैनाड कडुपाड़ा, तहसील डहाणु, जिला पालघर) बताया। मोटरसाइकिल की तलाशी के दौरान पुलिस को हैंडल के पास लगी प्लास्टिक की थैली से 600 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई। आरोपी से मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल समेत कुल 12 लाख 57 हजार रुपये का मुद्देमाल जब्त किया गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ घोलवड पुलिस थाना में गु.र.नं. 144/2025 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8(क), 2...