पालघर: शिव शक्ति सामाजिक संगठन के प्रमुख संजय जे. पाटिल का जन्मदिन उल्लासपूर्ण के साथ मनाया गया।
पालघर: शिव शक्ति सामाजिक संगठन के प्रमुख संजय जे. पाटिल का जन्मदिन उल्लासपूर्ण के साथ मनाया गया।
अखिलेश चौबे
पालघर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं शिव शक्ति सामाजिक संगठन के प्रमुख एवं समाजसेवक संजय जे. पाटिल का जन्मदिन शनिवार, 8 नवंबर को बोईसर स्थित जनसंपर्क कार्यालय में बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। संजय पाटिल के समर्थक, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जनसंपर्क कार्यालय को इस मौके पर भव्य रूप से सजाया गया था। पुष्पगुच्छ, मिठाइयों और शुभकामनाओं से पूरा वातावरण आनंदमय बना हुआ था। कार्यकर्ताओं ने पाटिल के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए केक काटकर खुशी का इज़हार किया। बोईसर के साथ-साथ जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से आए समाजसेवियों, व्यापारी वर्ग और नागरिकों ने भी इस अवसर पर पाटिल को जन्मदिन की बधाई दी।
जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान संजय पाटिल ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा ही उनका मूल उद्देश्य है और आने वाले समय में भी वे समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। पाटिल ने संगठन के कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, शिव शक्ति सामाजिक संगठन के पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ की सदस्याएँ, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे। जन्मदिन के अवसर पर लोगों ने फूलमालाओं से पाटिल का स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। संपूर्ण कार्यक्रम का माहौल सामाजिक एकता और सौहार्द का प्रतीक बना रहा।
Comments
Post a Comment