पालघर: जिले में शिवसेना (शिंदे गट) के कई पदाधिकारी भाजपा में शामिल।

पालघर: जिले में शिवसेना (शिंदे गट) के कई पदाधिकारी भाजपा में शामिल।


अखिलेश चौबे 
पालघर।
जिले के राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब शिवसेना (शिंदे गट) के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। यह पक्षप्रवेश कार्यक्रम भाजपा के जिलाध्यक्ष भरत राजपूत के कार्यालय, रामवाड़ी, डहाणू रोड में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पालघर के सांसद हेमंत विष्णू सावरा और भारतीय जनता पार्टी पालघर जिलाध्यक्ष भरत राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने नवप्रवेशित कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक संस्कृति से परिचित कराया।
कार्यक्रम के दौरान सभी नवप्रवेशित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी “सबका साथ, सबका विकास” की नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। इन कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि वे पालघर जिले के विकास और समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
भारतीय जनता पार्टी में आज शिवसेना (शिंदे गट) के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान की। पार्टी में प्रवेश करने वालों में सविता मल्लाह, सरीता ठाकुर, स्नेहल पांचाळ, नयना गावडे, राधा रेड्डी–राठोड, संगीता कोथमिरे, रीटा पटेल, पूर्वा हितेश पाटील, स्मिता प्रशांत कुलकर्णी, मनिषा अशोक उरणकर, सारीका संजय संखे, रवी शर्मा, दिनेश मळाकर शाळुंके, सिता राठोड और पुनम दुबळा का समावेश रहा।
इन सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा का पटका पहनाकर सांसद हेमंत विष्णू सावरा और जिलाध्यक्ष भरत राजपूत ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में वरिष्ठ नेता बाबाजी काठोळे, जगदीश राजपूत, सुशील औसरकर, पिनाल शाह और पंकज कोरे उपस्थित रहे। पूरे समारोह के दौरान उत्साह और जोश का वातावरण रहा, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला, तालुका एवं शहर पदाधिकारी, साथ ही महिला मोर्चा की अनेक नेत्रियाँ बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण रहा। सभी नवप्रवेशित कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे भाजपा की संगठनात्मक शक्ति को और मजबूत करने के लिए निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भाव से कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति निष्ठा का संकल्प दोहराया और “जय भारत – जय भाजपा” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।