पालघर: जिले में चरस तस्करी का भंडाफोड़, तलासरी-घोलवड पुलिस ने 12.57 लाख का माल जब्त।
पालघर: जिले में चरस तस्करी का भंडाफोड़, तलासरी-घोलवड पुलिस ने 12.57 लाख का माल जब्त।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तलासरी और घोलवड पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को 6 नवंबर 2025 की रात गुप्त सूचना मिली थी कि चिखला बीच इलाके में एक व्यक्ति चरस बेचने वाला है। सूचना के आधार पर तलासरी पुलिस ने घोलवड पुलिस की मदद से वहां जाल बिछाया और तड़के करीब 4 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति को काले रंग की सीबी शाइन (MH48-AD-2456) मोटरसाइकिल पर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सायमन जेत्या वळवी (40, निवासी कैनाड कडुपाड़ा, तहसील डहाणु, जिला पालघर) बताया।
मोटरसाइकिल की तलाशी के दौरान पुलिस को हैंडल के पास लगी प्लास्टिक की थैली से 600 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई। आरोपी से मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल समेत कुल 12 लाख 57 हजार रुपये का मुद्देमाल जब्त किया गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ घोलवड पुलिस थाना में गु.र.नं. 144/2025 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8(क), 20(ब)(ए) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। सहायक पुलिस निरीक्षक साहेबराव कचरे (घोलवड) इस मामले की जांच कर रहे हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख, अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे और उपविभागीय पुलिस अधिकारी (डहाणु विभाग) अंकिता कणसे के मार्गदर्शन में की गई। संयुक्त टीम का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक अजय गोरड (तलासरी) और सहायक पुलिस निरीक्षक साहेबराव कचरे (घोलवड) ने किया। तलासरी पुलिस की ओर से उपनिरीक्षक विकास दरगुडे, सहायक फौजदार हिरामण खोटरे, पोलिस हवालदार अनिल सोनवणे, पोलिस अमलदार योगेश मुंडे (अं/160) तथा घोलवड पुलिस की ओर से उपनिरीक्षक परमेश्वर जाधव, सहायक फौजदार अविनाश पाटील, पोहवा जितेश घाटाळ, पोहवा कोठारी, पोहवा किणी, पोहवा राजेश धारणे व पोलिस शिपाई मेस्त्री (अं/757) सहभागी रहे। पुलिस के अनुसार, आरोपी सायमन वळवी से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि चरस की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां बेचने की योजना थी।
Comments
Post a Comment