पालघर: कोकण मराठी साहित्य परिषद और सेवाश्रम विद्यालय के संयुक्त आयोजन में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के विचारों पर डाला गया प्रकाश।

पालघर: कोकण मराठी साहित्य परिषद और सेवाश्रम विद्यालय के संयुक्त आयोजन में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के विचारों पर डाला गया प्रकाश।

अखिलेश चौबे 
पालघर। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर कोकण मराठी साहित्य परिषद की बोईसर-तारापुर शाखा और सेवाश्रम विद्यालय, बोईसर में वाचन प्रेरणा दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि विकसित करना और उन्हें ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कोकण मराठी साहित्य परिषद की बोईसर-तारापुर शाखा के अध्यक्ष प्रा. संजय घरत ने की। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने, बड़े सपने देखने, कड़ी मेहनत करने और असफलता से नहीं घबराने का आह्वान किया। सेवानिवृत्त शिक्षिका अंजना धनंजय सावे ने डॉ. कलाम के जीवन और कार्यों का परिचय दिया। परिषद के सक्रिय सदस्य एवं तारापुर परमाणु ऊर्जा केंद्र के तकनीशियन अमित पाटील ने डॉ. कलाम से जुड़ी यादें साझा करते हुए अपनी कविता प्रस्तुत की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को ‘प्रणाम वीरा’, ‘ग्राहक तितुका मेळावा’, ‘आरोग्य ज्ञानेश्वरी’ और डॉ. कलाम की आत्मकथा ‘अग्निपंख’ सहित विभिन्न पुस्तकों के प्रेरक अंश पढ़कर सुनाए गए।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य रवींद्र पिंपळे, पर्यवेक्षिका प्रतिभा मोरे, रुपेश संकपाळ, रामदास शिंदे सहित अन्य सहयोगियों का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अंजली संखे ने किया, जबकि स्वाती मांदुण्रैकर ने आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।