पालघर: जिले के मनोर में बहुजन एकता संगठन के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों का सम्मान।

पालघर: जिले के मनोर में बहुजन एकता संगठन के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों का सम्मान।

अखिलेश चौबे 
पालघर। बहुजन एकता संगठन की ओर से 15 अक्टूबर को पालघर जिले के मनोर स्थित आमंत्रण होटल में विभिन्न जिलों के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धुले, जलगांव, सोलापुर, संभाजीनगर और नासिक के संगठनात्मक पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर धुले जिला अध्यक्ष पद पर निर्वाचित प्रदीप शिरसागर, सोलापुर जिला अध्यक्ष विजय चव्हाण और जलगांव जिला अध्यक्ष विलास बेलदार का सत्कार कर उन्हें आगामी सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में बहुजन एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष साईनाथ रावते, राष्ट्रीय सदस्य दिलीप डवला, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष कपिल सूर्यवंशी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हाफिज भाई शेख, पालघर जिला उपाध्यक्ष रामदास ढाक, जिला सचिव संतोष गुहे, दहानू तालुका उपाध्यक्ष नवसू चव्हाण और दहानू तालुका सदस्य विकास म्हस्कर सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और समाज के वंचित, शोषित एवं जरूरतमंद वर्गों को न्याय दिलाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम से संगठन के पदाधिकारियों में उत्साह का वातावरण बना। आयोजकों ने आशा व्यक्त की कि इस पहल से संगठन के विस्तार और सामाजिक कार्यों को नई दिशा मिलेगी।


Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।