पालघर: वाडा के खडकोना में श्रमदान से बना वनराई बंधारा, सीईओ मनोज रानडे ने भी किया श्रमदान।

पालघर: वाडा के खडकोना में श्रमदान से बना वनराई बंधारा, सीईओ मनोज रानडे ने भी किया श्रमदान।

अखिलेश चौबे 
पालघर। सूखे से मुक्ति और जल संरक्षण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज 2.0 अभियान के अंतर्गत वाडा तालुका के खडकोना में श्रमदान के माध्यम से वनराई बंधारे का निर्माण किया गया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे ने स्वयं श्रमदान में भाग लेकर इस पहल को प्रोत्साहन दिया। अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने भी इसमें योगदान दिया।
इस अभियान में मुख्य लेखा एवं वित्त अधिकारी सचिन कवठे, महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी व्यंकटराव हुंडेकर, प्राथमिक शिक्षा अधिकारी सोनाली मातेकर, लघु सिंचाई कार्यकारी अभियंता दिलीप पाडवी, कृषि विकास अधिकारी सोमनाथ पिंजारी, पालघर पंचायत समिति के खंड विकास अधिकारी संजय भोये, मनरेगा के खंड विकास अधिकारी राजेश पाटील, समग्र शिक्षा के कार्यकारी अभियंता सतेश शिंदे और विस्तार अधिकारी राजू कोळी सहित ग्रामसेवकों, ग्राम पंचायत सदस्यों, आशा सेविकाओं तथा ग्राम पंचायत कर्मचारियों ने श्रमदान किया।
वनराई बंधारे से वर्षा के पानी को रोककर जमीन में रिसाने में मदद मिलेगी। इससे भूजल स्तर में सुधार, कुओं में जल भंडारण बढ़ाने और खेती के लिए पानी की उपलब्धता बनाए रखने में सहायता मिलेगी। इस पहल के माध्यम से स्थानीय जलस्रोतों के संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के उचित उपयोग का संदेश दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।