पालघर: बोईसर के रजत पार्क में मां जगदंबा के दर्शन करने पहुंचे सांसद हेमंत सावरा और वरिष्ठ भाजपा नेता बाबाजी कोठाले।
पालघर: बोईसर के रजत पार्क में मां जगदंबा के दर्शन करने पहुंचे सांसद हेमंत सावरा और वरिष्ठ भाजपा नेता बाबाजी कोठाले।
अखिलेश चौबे
पालघर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पालघर जिले में मां आदिशक्ति की आराधना को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले के विभिन्न मंदिरों, सार्वजनिक पूजा पंडालों और घरों में मां जगदंबा की विधिवत स्थापना कर पूजा-अर्चना की जा रही है। मां के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नवरात्रि के कारण जिलेभर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
इसी क्रम में औद्योगिक शहर बोईसर पूर्व स्थित रजत पार्क रो-हाउस नवरात्रोत्सव पंडाल में पालघर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. हेमंत सावरा और वरिष्ठ भाजपा नेता बाबाजी कोठाले ने मां जगदंबा के दर्शन किए तथा पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर भाजपा उत्तर भारतीय सेल के जिला महासचिव, अन्य पदाधिकारियों और नवरात्रोत्सव के आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत किया। मां जगदंबा की आराधना के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और उत्सव का वातावरण देखने को मिला।
शारदीय नवरात्रि को शक्ति की उपासना का प्रमुख पर्व माना जाता है। इन नौ दिनों में श्रद्धालु मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं और परिवार तथा समाज की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। पालघर जिले में भी नवरात्रोत्सव के चलते धार्मिक गतिविधियां जारी हैं और भक्तजन पूरे श्रद्धाभाव से मां आदिशक्ति की आराधना कर रहे हैं।
Comments
Post a Comment