पालघर: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर सत्यप्रकाश सिंह नियुक्त।
पालघर: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर सत्यप्रकाश सिंह नियुक्त।
अखिलेश चौबे
पालघर।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, महाराष्ट्र ने सत्यप्रकाश मधुसूदन सिंह को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। 26 अक्टूबर 2026 को जारी मनोनयन-पत्र के अनुसार, उन्हें वर्ष 2027 तक महाराष्ट्र प्रदेश के कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह मनोनयन-पत्र महासभा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर पंकज सिंह के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।
संघटन के वरिष्ठ पदाधिकारी ने सत्यप्रकाश सिंह से अपेक्षा की वे संगठन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए क्षत्रिय समाज के हितों एवं अधिकारों के सम्मान के लिए कार्य करेंगे। साथ ही, राष्ट्रसेवा के प्रति निष्ठा रखते हुए संगठन की गरिमा और अनुशासन का पालन करेंगे।
सत्यप्रकाश सिंह सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के पालघर जिला सचिव, नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा प्रारंभ प्रतिष्ठान के संस्थापक हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के साथ उनसे महाराष्ट्र प्रदेश में संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने और क्षत्रिय समाज के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की गई है।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह तथा राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री कुंवर राघवेंद्र सिंह ‘राजू’ नई जिम्मेदारी की शुभकामना दी है। साथ ही पालघर जिलाध्यक्ष अमरसिंग ठाकुर ने भी सत्यप्रकाश सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Comments
Post a Comment