पालघर: जिले में शिवध्येय अकादमी के नए भवन का भूमिपूजन 17 अक्टूबर को।ग्रामीण और आदिवासी युवाओं को निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा प्रशिक्षण देने की पहल को मिलेगी मजबूती।

पालघर: जिले में शिवध्येय अकादमी के नए भवन का भूमिपूजन 17 अक्टूबर को।
ग्रामीण और आदिवासी युवाओं को निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा प्रशिक्षण देने की पहल को मिलेगी मजबूती।

अखिलेश चौबे 
पालघर। ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से बिरसायत की शिवध्येय अकादमी के नए भवन का भूमिपूजन समारोह शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1 बजे आंभाण, मनोर स्थित अकादमी परिसर में आयोजित किया जाएगा।
निःशुल्क संचालित इस अकादमी के माध्यम से युवाओं को पुलिस भर्ती, वनरक्षक भर्ती, सैन्य भर्ती और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क पूर्व प्रशिक्षण दिया जाता है। नई इमारत बनने से इस कार्य को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। अकादमी का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, राष्ट्रनिष्ठा और नेतृत्व क्षमता विकसित करना भी है।
समारोह में महाराष्ट्र के वन मंत्री एवं पालघर जिले के पालकमंत्री गणेश नाईक प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा भाजपा महाराष्ट्र के पूर्व संगठन मंत्री रघुनाथ कुलकर्णी, डी. लिंक इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी तुषार सिंघट, संघ के जिला संघचालक नरेश मराड, पालघर के सांसद हेमंत सवरा, विक्रमगढ़ के विधायक हरिश्चंद्र भोये, बिरसायत के संरक्षक पराग मेहता, उद्यमी श्रीराम दांडेकर, मुंबई की नगरसेविका सायली रघुनाथ कुलकर्णी, उद्यमी विमल केडिया और सरपंच गीता संजय धापशी सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
इस परियोजना के लिए भूमिदाता लचमन झवेरी तथा भवन निर्माण के लिए डी. लिंक इंडिया लिमिटेड सहित अन्य सहयोगियों का योगदान मिल रहा है। आयोजकों ने नागरिकों, युवाओं, अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है। यह अपील बिरसायत के संस्थापक संतोष शिवराम जनाठे और शिवध्येय अकादमी के संस्थापक दिग्विजय कुमावत ने की है। स्थान: शिवध्येय अकादमी, आंभाण, मनोर, जिला पालघर दिनांक: शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 समय: दोपहर 1 बजे।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।