पालघर: जिले में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए खोज एवं बचाव दलों को दिया गया प्रशिक्षण।

पालघर: जिले में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए खोज एवं बचाव दलों को दिया गया प्रशिक्षण।

अखिलेश चौबे
पालघर। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), प्रादेशिक प्रतिक्रिया केंद्र पालघर के संयुक्त तत्वावधान में जिले में आपदा की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से खोज एवं बचाव दलों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण में पालघर, जव्हार, डहाणू नगर परिषद तथा तलासरी नगर पंचायत के खोज एवं बचाव दलों को शामिल किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मासवण स्थित सूर्य नदी में बाढ़ के दौरान किए जाने वाले खोज एवं बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसे ‘फ्लड रेस्क्यू’ अर्थात बाढ़ के समय लोगों को सुरक्षित निकालने और बचाव कार्य संचालित करने से संबंधित प्रशिक्षण के रूप में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य बाढ़ अथवा नदी में जलस्तर बढ़ने जैसी आपदा की स्थिति में खोज एवं बचाव दलों की कार्यक्षमता को मजबूत करना तथा प्रभावित लोगों तक त्वरित रूप से पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए आवश्यक बचाव कौशल विकसित करना था।
इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम, NDRF दल के प्रमुख महेंद्रसिंग पुनीया तथा NDRF की टीम उपस्थित रही। संयुक्त रूप से आयोजित इस प्रशिक्षण के माध्यम से स्थानीय खोज एवं बचाव दलों को आपदा के दौरान प्रभावी बचाव कार्य के लिए आवश्यक व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।