पालघर: जव्हार में पहली बार होगा एफएसएसएआई का ‘फॉस्टैक’ प्रशिक्षण।१९ सितंबर को साक्षी कंप्यूटर सेंटर में होगा एक दिवसीय प्रशिक्षण।

पालघर: जव्हार में पहली बार होगा एफएसएसएआई का ‘फॉस्टैक’ प्रशिक्षण।
१९ सितंबर को साक्षी कंप्यूटर सेंटर में होगा एक दिवसीय प्रशिक्षण।

अखिलेश चौबे 
पालघर। उद्योग संचालनालय, महाराष्ट्र शासन के अंतर्गत कार्यरत महाराष्ट्र उद्यमिता विकास केंद्र (एम.सी.ई.डी.), पालघर की ओर से खाद्य क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों और भावी उद्यमियों के लिए पहली बार जव्हार में फॉस्टैक (FoSTaC) प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। अन्न सुरक्षा से संबंधित यह महत्वपूर्ण एक दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार, १९ सितंबर २०२६ को आयोजित किया जाएगा।
प्रशिक्षण का उद्देश्य खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में कार्यरत तथा इस क्षेत्र में व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक उद्यमियों को अन्न सुरक्षा, स्वच्छता, खाद्य संचालन और संबंधित नियमों की व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण में फॉस्टैक से मान्यता प्राप्त विशेष प्रशिक्षक द्वारा विभिन्न विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से संबंधित विभिन्न कानूनों, खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग एवं वितरण, खाद्य संचालन एवं नियोजन, व्यवहार एवं स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा तथा खाद्य सुरक्षा से जुड़े संभावित खतरों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
इसके अलावा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग शुरू करने अथवा उसका विस्तार करने वाले उद्यमियों के लिए उपलब्ध विभिन्न ऋण एवं अनुदान योजनाओं के संबंध में भी मार्गदर्शन किया जाएगा। इससे वर्तमान उद्यमियों के साथ ही खाद्य क्षेत्र में अपना व्यवसाय शुरू करने की तैयारी कर रहे भावी उद्यमियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।
यह प्रशिक्षण १९ सितंबर २०२६, शनिवार को सुबह ११.३० बजे से शाम ४.३० बजे तक आयोजित होगा। प्रशिक्षण का स्थान साक्षी कंप्यूटर सेंटर, जव्हार, तहसील जव्हार, जिला पालघर निर्धारित किया गया है।
एम.सी.ई.डी. की ओर से खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में कार्यरत सभी उद्यमियों तथा इस क्षेत्र में व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक भावी उद्यमियों से प्रशिक्षण में सहभागी होने का आह्वान किया गया है।
प्रशिक्षण में सहभागी होने के लिए इच्छुक उद्यमियों को १८ सितंबर २०२६ तक नामांकन कराने का आह्वान किया गया है। नामांकन एवं अधिक जानकारी के लिए डी.सी. थोरात, परियोजना अधिकारी, एम.सी.ई.डी. पालघर से ९१६८६६७१६३, श्याम शिंदे, संचालक, साक्षी कंप्यूटर से ८६००५६७०९४ अथवा सौ. मेघना वैराळ, प्रशिक्षण समन्वयक से ८६६८९७३२७० पर संपर्क किया जा सकता है।
यह आह्वान एम.सी.ई.डी. मुंबई के विभागीय अधिकारी डी.यू. थावरे ने किया है। उन्होंने खाद्य क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों और भावी उद्यमियों से इस अवसर का लाभ उठाकर प्रशिक्षण में सहभागी होने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।