पालघर: श्री राम जानकी सेवा संस्था ने वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश द्विवेदी का किया सम्मान, जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं।
पालघर: श्री राम जानकी सेवा संस्था ने वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश द्विवेदी का किया सम्मान, जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं।
अखिलेश चौबे
पालघर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिंदी पत्रकारिता में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले दैनिक ‘तरुणमित्र’ के पालघर ब्यूरो प्रमुख ओमप्रकाश द्विवेदी का जन्मदिन 15 अगस्त को श्री राम जानकी सेवा संस्था (पंजीकृत) की ओर से गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
बोईसर के नावापुर रोड स्थित संस्था के पंजीकृत कार्यालय मेसर्स चंद्रा इलेक्ट्रिकल्स में आयोजित विशेष अभिनंदन समारोह में ओमप्रकाश द्विवेदी का अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में वक्ताओं ने ओमप्रकाश द्विवेदी की निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक विषयों तथा शासन की नीतियों से जुड़ी जानकारी को भी निरंतर जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया है। उनकी पत्रकारिता की सराहना उत्तर भारतीय समाज के साथ-साथ मराठी भाषी प्रबुद्ध वर्ग द्वारा भी की जाती है।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक बृजेश चंद्र पाण्डेय, अध्यक्ष संजय ठाकुर, सचिव पंकज पाण्डेय, कोषाध्यक्ष सुरेश पाण्डेय, दिनेश पाठक, रामनरेश यादव, राकेश पाण्डेय और संदीप जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्नेहपूर्ण वातावरण में अल्पाहार के साथ हुआ।
Comments
Post a Comment