पालघर: सेवा और श्रद्धा के संग कांवड़ यात्रियों का हुआ स्वागत।नमो नमो मोर्चा भारत एवं प्रारंभ प्रतिष्ठान ने लगाया सेवा शिविर, साबूदाना खिचड़ी एवं जलपान का किया वितरण।
पालघर: सेवा और श्रद्धा के संग कांवड़ यात्रियों का हुआ स्वागत।
नमो नमो मोर्चा भारत एवं प्रारंभ प्रतिष्ठान ने लगाया सेवा शिविर, साबूदाना खिचड़ी एवं जलपान का किया वितरण।
अखिलेश चौबे
पालघर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से अवध नगर से संजान शिव मंदिर के लिए निकाली गई पावन कांवड़ यात्रा के दौरान नमो नमो मोर्चा भारत एवं प्रारंभ प्रतिष्ठान की ओर से शिवभक्त कांवड़ यात्रियों के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांवड़ यात्रियों के लिए जलपान एवं साबूदाना खिचड़ी महाप्रसाद की व्यवस्था की गई। सेवा शिविर में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों को प्रसाद एवं जलपान वितरित किया गया।
आयोजकों ने कहा कि शिवभक्त कांवड़ यात्रियों की सेवा करना केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व और सनातन संस्कारों से जुड़ा पुनीत कार्य है। सेवा शिविर के माध्यम से यात्रियों को आवश्यक जलपान उपलब्ध कराते हुए उनकी यात्रा में सहयोग करने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ऋषि महाराज जी का हार पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। उनका सम्मान भारतीय जनता पार्टी पालघर जिला सचिव एवं नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के करकमलों से किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने श्रद्धापूर्वक उनका अभिनंदन किया।
इसी अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कोंकण प्रांत प्रमुख चंदन सिंह का भी शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। धार्मिक यात्रा के अवसर पर किए गए इस सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर नमो नमो मोर्चा भारत के पालघर जिला संयोजक राकेश पाण्डेय, जिला महिला अध्यक्ष सविता मल्लाह, जिला मिडिल प्रभारी संदीप जोशी, भाजपा से महिला मोर्चा सरचिटणीस वर्षा सोनकुसरे, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष स्नेहा ठाकूर एवं भाग्यश्री सावंत,स्नेहा ठाकूर एवं भाग्यश्री सावंत, मीडिया प्रभारी संदीप जोशी, भाजपा बोईसर मंडल सचिव एवं नमो नमो मोर्चा भारत बोईसर अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर, देवेन्द्र सिंह तथा विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल उपाध्यक्ष सांताकुमार मल्लाह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सेवा शिविर के माध्यम से कांवड़ यात्रियों को साबूदाना खिचड़ी एवं जलपान उपलब्ध कराया गया। आयोजकों ने कहा कि धार्मिक यात्राओं में श्रद्धालुओं की सेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखती है। ऐसे सेवा कार्यों से समाज में सहयोग, आत्मीयता और सामाजिक एकता की भावना मजबूत होती है।
कांवड़ यात्रा के दौरान “हर हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। सेवा शिविर के माध्यम से नमो नमो मोर्चा भारत एवं प्रारंभ प्रतिष्ठान ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सेवा का संदेश देते हुए कांवड़ यात्रियों के प्रति अपनी सहभागिता एवं सेवा भावना व्यक्त की।
Comments
Post a Comment