पालघर: जिले में सोनम वांगचुक के समर्थन में आज शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगा आदिवासी एकता परिषद, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठेगी मांग।
पालघर: जिले में सोनम वांगचुक के समर्थन में आज शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगा आदिवासी एकता परिषद, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठेगी मांग।
अखिलेश चौबे
पालघर। भूमिसेना–आदिवासी एकता परिषद ने सामाजिक कार्यकर्ता एवं शोधकर्ता सोनम वांगचुक के शांतिपूर्ण आंदोलन को नैतिक समर्थन देने की घोषणा की है। इस संबंध में परिषद ने जिला पुलिस अधीक्षक, पालघर को लिखित सूचना देकर बताया है कि 20 जुलाई 2026 को प्रातः 11 बजे हुतात्मा चौक, पालघर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
परिषद ने अपने पत्र में बताया है कि इस प्रदर्शन का उद्देश्य देश के विद्यार्थियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। प्रदर्शन के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, कथित प्रश्नपत्र लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराने, विद्यार्थियों को न्याय दिलाने तथा शिक्षा व्यवस्था में जनता का विश्वास मजबूत करने की मांग उठाई जाएगी।
इस कार्यक्रम की सूचना उप-विभागीय पुलिस अधिकारी, पालघर तथा पालघर पुलिस स्टेशन को भी दी गई है, ताकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण एवं कानून व्यवस्था के दायरे में संपन्न हो सके।
भूमिसेना–आदिवासी एकता परिषद के संस्थापक अध्यक्ष काळूराम का. धोदडे के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस आंदोलन का नेतृत्व परिषद के निमंत्रक दत्ताराम जयराम करबट एवं अशोक काशीनाथ ठाकरे करेंगे।
परिषद की पालघर जिला समिति में अध्यक्ष दत्ता बाबू सांबरे, उपाध्यक्ष कांचन किशोर काटकर, सचिव भरत बच्चू वायडा तथा सदस्य श्यामसुंदर चौधरी, परशुराम चावरे, कविता उमतोल, गुलाब दळवी, रूपजी कोल्हा, महेश पाडेकर, मालती घाटाळ और मिलिंद बरफ शामिल हैं।
परिषद ने जिले के विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों एवं जागरूक नागरिकों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन में सहभागी होकर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और विद्यार्थियों के हितों की आवाज बुलंद करने की अपील की है।
Comments
Post a Comment