पालघर: शिवसेना वाहतूक सेना के तालुका अध्यक्ष बने महेश नागणे, शिवसैनी को ने दी शुभकामनाएं।
पालघर: शिवसेना वाहतूक सेना के तालुका अध्यक्ष बने महेश नागणे, शिवसैनी को ने दी शुभकामनाएं।
अखिलेश चौबे
पालघर। शिवसेना संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में पालघर जिले में संगठनात्मक विस्तार का क्रम लगातार जारी है। इसी कड़ी में बोईसर निवासी महेश सीताराम नागणे को शिवसेना की वाहतूक सेना का तालुका अध्यक्ष (बोईसर विधानसभा क्षेत्र) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पत्र शिवसेना पालघर जिला प्रमुख वसंत चौहान के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।
यह नियुक्ति हिंदूहृदयसम्राट शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे एवं धर्मवीर आनंद दिघे के आशीर्वाद तथा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे के निर्देशानुसार की गई है। साथ ही शिवसेना युवा नेता एवं सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, शिवसेना उपनेता एवं पालघर जिला संपर्क प्रमुख रविंद्र फाटक तथा पांडुरंग बोईसर शहरी पाटिल के मार्गदर्शन का भी उल्लेख किया गया है।
महेश सीताराम नागणे से अपेक्षा व्यक्त की गई है कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने, पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा स्थानीय स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व के विचारों तथा धर्मवीर आनंद दिघे की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर शिवसेना के संगठनात्मक विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
महेश सीताराम नागणे की इस नियुक्ति पर शिवसेना पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में वाहतूक सेना को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा बोईसर विधानसभा क्षेत्र में संगठन का जनाधार और अधिक विस्तृत होगा।
Comments
Post a Comment