पालघर: बोईसर (पूर्व) में बिजली संकट को लेकर मनसे का प्रदर्शन का अल्टीमेटम, 5 अगस्त तक समाधान नहीं हुआ तो होगा धरना।

पालघर: बोईसर (पूर्व) में बिजली संकट को लेकर मनसे का प्रदर्शन का अल्टीमेटम, 5 अगस्त तक समाधान नहीं हुआ तो होगा धरना।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले के बोईसर (पूर्व) क्षेत्र में लगातार बनी हुई बिजली आपूर्ति संबंधी समस्याओं को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) पालघर उपतालुका अध्यक्ष सत्यम मिथिलेश मिश्रा ने महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी (एमएसईबी) के कार्यकारी अभियंता से मुलाकात कर क्षेत्र की गंभीर समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान संबंधित उपकार्यकारी अभियंता के समक्ष भी नागरिकों की समस्याएं प्रमुखता से रखी गईं।
सत्यम मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि बोईसर (पूर्व) में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होना, कम एवं अधिक वोल्टेज की समस्या तथा अन्य तकनीकी खामियों के कारण स्थानीय नागरिकों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने इन समस्याओं का स्थायी एवं शीघ्र समाधान करने की मांग की।
बैठक के दौरान साईनगर क्षेत्र में लगे कई सीमेंट के विद्युत पोल जर्जर एवं खतरनाक स्थिति में होने का मुद्दा भी उठाया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांग की कि किसी संभावित दुर्घटना से पहले इन सभी पुराने पोलों को तत्काल बदला जाए।
इस अवसर पर पत्रकार खुशाल जैन, महाराष्ट्र सैनिक वसंत रमेश थारसे तथा मनसे के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
मनसे पालघर उपतालुका अध्यक्ष सत्यम मिथिलेश मिश्रा ने एमएसईबी प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 5 अगस्त 2026 तक बोईसर (पूर्व) की बिजली समस्याओं तथा साईनगर के जर्जर विद्युत पोलों का समाधान नहीं किया गया, तो स्थानीय नागरिकों के साथ एमएसईबी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की संपूर्ण जिम्मेदारी एमएसईबी प्रशासन की होगी।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।