पालघर: जनसेवा के युवा चेहरे आनंद प्रकाश धोडी का जन्मदिन बना जनउत्सव, समर्थकों में दिखा जबरदस्त उत्साह।

पालघर: जनसेवा के युवा चेहरे आनंद प्रकाश धोडी का जन्मदिन बना जनउत्सव, समर्थकों में दिखा जबरदस्त उत्साह।


अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले के बोईसर क्षेत्र से एक सकारात्मक सामाजिक एवं राजनीतिक माहौल की खबर सामने आई है, जहां सरावली ग्राम पंचायत के सरपंच एवं भाजपा बोईसर मंडल युवा अध्यक्ष, प्रारंभ प्रतिष्ठान के अध्यक्ष आनंद प्रकाश धोडी का जन्मदिन पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि भाजपा जिला सचिव, नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रारंभ प्रतिष्ठान के संस्थापक सत्यप्रकाश सिंह स्वयं उनके कार्यालय पहुंचे और जन्मदिन समारोह में शामिल होकर शुभकामनाएं दीं। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम का महत्व और भी बढ़ गया।
इस दौरान सत्यप्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आनंद प्रकाश धोडी लगातार समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय हैं और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे युवा नेतृत्व से समाज को नई दिशा मिलती है।
इस अवसर पर भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा जिला अध्यक्ष आर बी सिंह, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा जिला महासचिव डी पी सिंह, बोईसर मंडल उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष रबी सिंह, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विद्या राजपूत, समाजसेवक डॉ अमित यादव, धीरज सिंह, नमो नमो मोर्चा भारत के जिला संयोजक राकेश पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी संदीप जोशी, राजा पांडेय, पत्रकार पराग यादव समेत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं प्रारंभ प्रतिष्ठान के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में ईश्वर से प्रार्थना की कि आनंद प्रकाश धोडी स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और निरंतर समाज सेवा के मार्ग पर अग्रसर रहें।


Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।