पालघर: दहानू में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ, ज्ञान भारती सोसाइटी में स्टाफ बैठक आयोजित।

पालघर: दहानू में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ, ज्ञान भारती सोसाइटी में स्टाफ बैठक आयोजित।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले के दहानू में ज्ञान भारती सोसाइटी के तत्वावधान में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संस्थान के भविष्य की दिशा और विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
यह कार्यक्रम संस्था के चेयरमैन श्री बोमन बर्जोर ईरानी के मार्गदर्शन तथा कार्यकारी अध्यक्ष भरतभाई राजपूत के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान सभी कर्मचारियों ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए अपने दायित्वों और लक्ष्यों को लेकर संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. रूपेश बी. गायकवार को उनके कार्यवाहक प्राचार्य के रूप में उत्कृष्ट सेवा एवं संस्थान के विकास में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए प्रबंधन ने उनके समर्पण और नेतृत्व की प्रशंसा की।
साथ ही, प्रोफेसर डॉ. गायत्री आर. राजपूत को नए कार्यवाहक प्राचार्य के रूप में स्वागत करते हुए उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं। प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संस्थान नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष भरतभाई राजपूत ने सभी स्टाफ सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी निष्ठा, समर्पण और टीमवर्क ही संस्थान की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के संयुक्त प्रयासों से ज्ञान भारती सोसाइटी शैक्षणिक उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करती रहेगी।
कार्यक्रम के अंत में ज्ञान भारती सोसाइटी परिवार के सभी सदस्यों को शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए शुभकामनाएं दी गईं और सफल, प्रगतिशील एवं उपलब्धियों से भरे सत्र की कामना की गई।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।