पालघर: जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा बैठक, 100% लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश।

पालघर: जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा बैठक, 100% लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश।

अखिलेश चौबे 
पालघर।‌ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पालघर जिला परिषद में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 16 जून 2026 को जिलाधिकारी एवं समिति की अध्यक्षा डॉ. इंदूरानी जाखड़ की अध्यक्षता में तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति के सभी सदस्य, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई और इसकी प्रगति का आकलन किया गया।
बैठक में योजना के अंतर्गत पात्र गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं की शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने, लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने तथा लाभ वितरण की प्रक्रिया को तेज करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही गांव स्तर पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने और स्वास्थ्य विभाग, ग्राम पंचायत, आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं के समन्वय से अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी डॉ. इंदूरानी जाखड़ ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए आपसी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जाए।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे ने भी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गांव स्तर पर विशेष सर्वेक्षण, घर-घर संपर्क अभियान तथा जनजागरूकता कार्यक्रम चलाकर योजना की पहुंच बढ़ाई जाए, ताकि अधिकतम लाभार्थियों को समय पर सहायता मिल सके।
बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संतोष चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी व्यंकट हुंडेकर, अतिरिक्त जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शशिकांत सालुंखे, सभी चिकित्सा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी (नागरी वसई-विरार पूर्व) गणेश मांटे, बाल विकास परियोजना अधिकारी (पालघर नागरी) विवेक चौधरी, डहाणू परियोजना अधिकारी सतीश पॉल, मनोर परियोजना अधिकारी नाले, पालघर परियोजना अधिकारी अमोल पवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से प्राप्त करने के लिए सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को सक्रिय भागीदारी निभाने तथा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।