पालघर: महाराष्ट्र बोर्ड माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2026: आशादीप विद्यामंदिर हाईस्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।

पालघर: महाराष्ट्र बोर्ड माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2026: आशादीप विद्यामंदिर हाईस्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।

अखिलेश चौबे
पालघर। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा शुक्रवार को घोषित माध्यमिक शालांत परीक्षा परिणाम 2026 में धनानी नगर स्थित आशादीप विद्यामंदिर हाईस्कूल ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के सभी परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय स्तर पर कु. वर्षा अरुण शाह ने 84.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कु. सोनम संजय चौहान ने 82.60 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि कु. आराध्या अरविंद मिश्रा ने 79.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल है।
विद्यालय के मुख्याध्यापक हरिओम शरण मिश्र ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग के कारण यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हो सका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी विद्यार्थी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करते रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2026 में पालघर जिले ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जिले का कुल परिणाम 92.92 प्रतिशत रहा, जिसमें छात्राओं ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि आने वाले वर्षों में भी आशादीप विद्यामंदिर हाईस्कूल इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।