पालघर: चिन्मया विद्यालय में पूज्य चिन्मया स्वामीजी की 110वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न।

पालघर: चिन्मया विद्यालय में पूज्य चिन्मया स्वामीजी की 110वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले के औद्योगिक नगरी बोईसर‌ के सरावली स्थित शिक्षा के प्रतिष्ठित केंद्र चिन्मया विद्यालय में दिनांक 08 मई 2026 को परम पूज्य चिन्मया स्वामीजी की 110वीं जयंती अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर आध्यात्मिकता, भारतीय संस्कृति और संस्कारों के रंग में सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के अध्यक्ष टी. बी. ठाकुर के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। उनके निर्देशन में संपूर्ण आयोजन सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली रूप से संपन्न हुआ। इस आयोजन में विद्यालय के सेक्रेटरी डॉ. शिव शंकर, मिशन सदस्य विनोद बाजपेयी, प्रिन्सिपल डिंपल मिस्त्री तथा समस्त शिक्षकगणों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए उत्कृष्ट टीमवर्क, समर्पण, उत्साह एवं अथक परिश्रम से कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भाषण, विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रभावशाली मंच संचालन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने अपने आत्मविश्वास, सशक्त वक्तृत्व कला एवं मंच संचालन की दक्षता से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपने विचारों के माध्यम से विद्यार्थियों ने पूज्य चिन्मया स्वामीजी के आदर्शों, जीवन मूल्यों एवं संस्कारों को अत्यंत सरल एवं प्रेरणादायी ढंग से प्रस्तुत किया।

इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं अतिथियों ने पूज्य चिन्मया स्वामीजी के जीवन, उनके उच्च विचारों एवं आध्यात्मिक संदेशों को स्मरण करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि पूज्य चिन्मया स्वामीजी ने अपने ज्ञान, सेवा, आध्यात्मिकता, मानवता एवं संस्कारों के माध्यम से समाज को नई दिशा प्रदान की है। उनके जीवन के प्रेरणादायी प्रसंग हमें यह सिखाते हैं कि सकारात्मक सोच, आत्मिक उन्नति और समाजसेवा ही मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य होना चाहिए।

पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, शांति और प्रेरणादायी वातावरण बना रहा, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ गई। अंत में इस सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों, शिक्षकगणों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित जनों ने पूज्य चिन्मया स्वामीजी के बताए आदर्शों एवं सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा समाज एवं राष्ट्र की उन्नति में सकारात्मक योगदान देने का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।