पालघर: विराज प्रोफाइल्स लिमिटेड के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी प्रदीप जाधव का फंदे पर लटकता मिला शव, बोईसर में सनसनी—क्या है मौत के पीछे का राज?
पालघर: विराज प्रोफाइल्स लिमिटेड के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी प्रदीप जाधव का फंदे पर लटकता मिला शव, बोईसर में सनसनी—क्या है मौत के पीछे का राज?
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के बोईसर पूर्व स्थित रजत नगर पार्क इलाके में शुक्रवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब विराज प्रोफाइल्स लिमिटेड के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी प्रदीप जाधव उम्र 58 का शव उनके ही आवास पर फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है और देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदीप जाधव लंबे समय से विराज प्रोफाइल्स लिमिटेड में कार्यरत थे और एक जिम्मेदार तथा अनुशासित अधिकारी के रूप में उनकी पहचान थी। शुक्रवार शाम जब उनके घर से कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोगों को शंका हुई। दरवाजा खुलने पर जो दृश्य सामने आया, उसने सभी को स्तब्ध कर दिया—जाधव का शव फंदे पर लटका हुआ था।
घटना की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और हर किसी के चेहरे पर एक ही सवाल था—आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक प्रतिष्ठित कंपनी का वरिष्ठ अधिकारी इस तरह मौत को गले लगा बैठा?
बताया जाता है कि जाधव कंपनी और कर्मचारियों के बीच एक मेहनती और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। ऐसे में उनका इस तरह अचानक दुनिया से चले जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह छिपी है? क्या व्यक्तिगत कारण थे या फिर काम का दबाव? क्या कंपनी के भीतर किसी प्रकार का तनाव या प्रबंधन का दबाव इसकी वजह बना?
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कोई इसे आत्महत्या बता रहा है तो कोई इसे संदिग्ध मानते हुए गहन जांच की मांग कर रहा है। हालांकि, अब तक मौत के वास्तविक कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सूचना मिलते ही बोईसर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
इस पूरे घटनाक्रम ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं—
क्या एक बड़ी कंपनी का वरिष्ठ अधिकारी मानसिक दबाव में था?
क्या काम का अत्यधिक बोझ इसकी वजह बना?
क्या प्रबंधन स्तर पर किसी प्रकार का दबाव था?
या फिर इसके पीछे कोई और अनदेखी सच्चाई छिपी हुई है?
फिलहाल इन सभी सवालों के जवाब जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएंगे, लेकिन इतना तय है कि इस घटना ने बोईसर ही नहीं, पूरे पालघर जिले को झकझोर कर रख दिया है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर इस मौत के पीछे की सच्चाई क्या सामने आती है।
सच्चाई का इंतजार… क्या खुलेगा इस रहस्यमयी मौत का राज?
Comments
Post a Comment