पालघर: नांदगांव ग्राम पंचायत के सदस्य अनंत कृष्णाजी महाले का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।

पालघर: नांदगांव ग्राम पंचायत के सदस्य अनंत कृष्णाजी महाले का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले के नांदगांव ग्राम पंचायत के सदस्य, एसीओ पदाधिकारी तथा नांदगांव स्थित प्रसिद्ध ‘सी वेव्ज़’ रिसॉर्ट के मालिक अनंत कृष्णाजी महाले (उम्र 72 वर्ष) का आज 24 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर अल्पकालिक बीमारी के कारण दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही नांदगांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
अनंत कृष्णाजी महाले एक मिलनसार, सामाजिक जिम्मेदारी निभाने वाले और कर्तव्यनिष्ठ जनप्रतिनिधि के रूप में पहचाने जाते थे। ग्राम पंचायत सदस्य के रूप में उन्होंने गांव के समग्र विकास के लिए हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई। सामाजिक कार्यों के साथ-साथ शिक्षा और स्थानीय विकास से जुड़े अनेक कार्यों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
उन्होंने नांदगांव में ‘सी वेव्ज़’ नामक प्रसिद्ध रिसॉर्ट की स्थापना कर स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए, जिससे कई परिवारों की आजीविका को सहारा मिला। उनका यह प्रयास क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी सहायक सिद्ध हुआ।
अनंत कृष्णाजी महाले अपने पीछे पत्नी अर्चना अनंत महाले, एक पुत्र, चार पुत्रियां, दामाद और नातिन-नातों सहित बड़ा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार पर इस दुखद घटना से गहरा आघात पहुंचा है।
उनके निधन को नांदगांव ग्राम पंचायत, सामाजिक क्षेत्र और स्थानीय नागरिकों के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। ग्रामवासियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न क्षेत्रों के मान्यवरों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!