पालघर: मनोर में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन।

पालघर: मनोर में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन।

अखिलेश चौबे
पालघर। भारतीय गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी 2026 को मनोर में आदिवासी एकता मित्र मंडल तथा बिरसायत संचालित शिवध्येय अकादमी की ओर से भव्य ध्वजारोहण समारोह एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मनोर स्थित बिरसायत भवन में उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः ध्वजारोहण से हुई, जिसे संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश खांडेकर के करकमलों द्वारा संपन्न किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और देश की एकता, अखंडता तथा संविधान के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
इसके पश्चात कच्छ युवक संघ के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों युवक, युवतियां, महिलाएं एवं पुरुष नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को आयोजकों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। यह शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होने वाला है।
कार्यक्रम में विभिन्न लोकप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाजसेवा और राष्ट्रसेवा का उत्तम उदाहरण बताया।
इस सफल आयोजन को संपन्न कराने के लिए बिरसायत परिवार एवं आदिवासी एकता मित्र मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ योगदान दिया। कार्यक्रम ने मनोर क्षेत्र में देशभक्ति, सामाजिक एकता और सेवा भावना का संदेश दिया।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!