पालघर: मंत्री गणेश नाइक कल पालघर जिले के दौरे पर, गणतंत्र दिवस पर कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल।
पालघर: मंत्री गणेश नाइक कल पालघर जिले के दौरे पर, गणतंत्र दिवस पर कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल।
अखिलेश चौबे
पालघर। महाराष्ट्र राज्य के वन मंत्री तथा पालघर जिले के पालक मंत्री गणेश नाइक कल 26 जनवरी 2026, गणतंत्र दिवस के अवसर पर नवी मुंबई से पालघर जिले के दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान वे गणतंत्र दिवस समारोह सहित विकास, कृषि और स्वास्थ्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
मंत्री गणेश नाइक कल सुबह बालाजी गार्डन, नवी मुंबई से प्रातः 06:00 बजे मोटर वाहन द्वारा प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वे सुबह 08:30 बजे शासकीय विश्रामगृह, पालघर जिला पालघर पहुंचेंगे, जहां उनका आगमन और आरक्षित समय रहेगा।
इसके बाद सुबह 08:55 बजे वे पुनः मोटर वाहन द्वारा प्रस्थान करेंगे और 09:10 बजे पुलिस परेड मैदान, कोलगांव, जेनेसिस औद्योगिक परिसर के पास स्थित मैदान, जिला पालघर पहुंचेंगे। यहां वे सुबह 09:15 बजे भारत के 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह डॉक्टर इंदु रानी जाखड़, जिलाधिकारी एवं जिला दंडाधिकारी, पालघर के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस समारोह के बाद मंत्री गणेश नाइक सुबह 10:15 बजे मोटर वाहन द्वारा प्रस्थान करेंगे और 10:30 बजे कृषि उत्पन्न बाजार समिति, पालघर जिला पालघर पहुंचेंगे। यहां वे पालघर तालुका कृषि उत्पन्न बाजार समिति के नवीन कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।
इसके पश्चात वे 10:45 बजे प्रस्थान कर 11:15 बजे शॉप नंबर 215, स्वारोग्य क्लिनिक, बिल्डिंग नंबर 02, सेक्टर 1, रूपरजत पार्क, टाटा हाउसिंग, चिलर रोड, बेटेगांव, बोईसर (पूर्व) पहुंचेंगे। यहां वे स्वारोग्य क्लिनिक के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। यह उद्घाटन कार्यक्रम संजय पाटील द्वारा आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रमों के समापन के बाद मंत्री गणेश नाइक आवश्यकता अनुसार मोटर वाहन द्वारा प्रस्थान कर नवी मुंबई लौटेंगे, जहां उनका आगमन और आरक्षित समय निर्धारित रहेगा।
मंत्री गणेश नाइक के इस दौरे को लेकर पालघर जिले में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Comments
Post a Comment