पालघर: मनरेगा और किसानों की मांगों को लेकर जिला के कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल आंदोलन।

पालघर: मनरेगा और किसानों की मांगों को लेकर जिला के कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल आंदोलन।

अखिलेश चौबे
पालघर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार तथा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देशों के तहत पालघर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मनरेगा सहित विभिन्न जनहितकारी मांगों को लेकर सोमवार, 12 जनवरी को सुबह 10:30 बजे पालघर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय प्रतीकात्मक भूख हड़ताल आंदोलन किया गया। आंदोलन के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए पालघर जिला कांग्रेस ने जिले की गंभीर समस्याओं की ओर सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।
आंदोलन के पश्चात कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पालघर के निवासी उपजिलाधिकारी सुभाष भागड़े तथा सार्वजनिक बांधकाम विभाग के कार्यकारी अभियंता मल्लिकार्जुन को ज्ञापन सौंपते हुए विभिन्न मांगें प्रस्तुत कीं।
प्रमुख मांगों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत पूर्व की तरह केंद्र सरकार का 90 प्रतिशत तथा राज्य सरकार का 10 प्रतिशत योगदान पुनः लागू करने की मांग शामिल रही। वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा 60 प्रतिशत और राज्य सरकार द्वारा 40 प्रतिशत हिस्सेदारी किए जाने से आदिवासी बहुल पालघर जिले में रोजगार के अवसरों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई। इसके साथ ही पालघर जिले में धान खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ाने तथा लगभग 15 हजार किसानों से शीघ्र धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।
इसके अलावा मुंबई–अहमदाबाद राष्ट्रीय महामार्ग, बुलेट ट्रेन परियोजना तथा वाढवण बंदरगाह जैसे बड़े विकास प्रकल्पों के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की तत्काल मरम्मत करने की मांग रखी गई। साथ ही वाडा–मनोर महामार्ग पर एक ओर डामरीकरण कर साइड पट्टी का निर्माण पूर्ण करने के बाद ही आगे का कार्य प्रारंभ करने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई।
यह आंदोलन जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रफुल पाटील के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला कार्याध्यक्ष रुफी भुरे, मधुकर चौधरी और अरविंद सिंह क्षत्रिय, वरिष्ठ पदाधिकारी लोकेश पाटिल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा सीमा पोतदार, वरिष्ठ पदाधिकारी अविश राऊत, जिला महासचिव रामप्रकाश निराला, अधिवक्ता दीपक सावले, रोशन पाटिल, नितांत चव्हाण, अशद चुनावाला, पालघर क्षेत्र प्रभारी अध्यक्ष सिकंदर शेख, पालघर शहर अध्यक्ष मनोहर दांडेकर, मनोर शहर अध्यक्ष रविश नाचन, आसिफ मेमन, रसिक भानुशाली, नईम चौधरी, किरण (अप्पा) पाटिल, संदीप मेने, सानिक चव्हाण, शैला प्रसाद तथा दीपक पाटील सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!