पालघर: युवा सर्व सनातन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

पालघर: युवा सर्व सनातन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के यादव नगर में हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी युवा सर्व सनातन चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से 26 जनवरी को भारत का 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिसका शुभारंभ पप्पू यादव ने किया। इस अवसर पर तुलसी यादव, नारायण पटवा, रण विजय सिंह, सुरेंद्र यादव, संदीप गुप्ता, अशोक यादव, अंशु सिंह, राकेश सोनी तथा रवि यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्य सचिन पाटिल, डॉक्टर राम अचल सिंह, अरुण चव्हाण तथा प्रमोद राम सेठ की भी सक्रिय भागीदारी रही। सभी सदस्यों ने मिलकर राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बाल सेना एवं धर्म सेना के सदस्यों द्वारा पूरे गांव में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान “जय हिंद”, “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों से पूरा गांव देशभक्ति के रंग में रंग गया। फेरी के माध्यम से युवाओं एवं ग्रामीणों में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जागरूकता का संचार किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर युवा सर्व सनातन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं संस्थापक पटवा जयकुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी मित्रों, सहयोगियों, सदस्यों तथा ग्रामीणों का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।
पूरे कार्यक्रम के दौरान गांव का वातावरण उल्लास, उत्साह और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा, जिससे यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक बन गया।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।