पालघर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का जन्मदिन सामाजिक भावना से मनाया गया, छात्रों को शैक्षणिक सामग्री किया गया वितरित।

पालघर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का जन्मदिन सामाजिक भावना से मनाया गया, छात्रों को शैक्षणिक सामग्री किया गया वितरित।

अखिलेश चौबे 
पालघर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का जन्मदिन कुंभवली गांव में सामाजिक सरोकार के साथ सादगीपूर्ण और प्रेरणादायी ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर गांव के जिल्हा परिषद शाला और आंगनवाड़ी केंद्र के विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।
22 जुलाई को आयोजित इस विशेष कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के हाथों केक काटने के साथ हुई। बच्चों को चॉकलेट भी वितरित की गई, जिससे उनका उत्साह और आनंद दुगुना हो गया। बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान और वातावरण में व्याप्त उमंग ने इस आयोजन को सफल और यादगार बना दिया।
इस उपक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पालघर जिलाध्यक्ष भरतभाई राजपूत के मार्गदर्शन में किया गया। कुंभवली ग्रामपंचायत के सदस्य तथा भाजपा कार्यकर्ता अ‍ॅड. सुमित रमाकांत पिंपळे ने आयोजन में विशेष योगदान दिया और पूरे कार्यक्रम का संयोजन किया।
कार्यक्रम में पालघर पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रणय म्हात्रे, हर्षल पिंपळे, नांदगांव के पूर्व उपसरपंच सुमित ठाकूर, चिराग संखे और कल्पेश पिंपळे उपस्थित रहे। इनके साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामस्थ, शिक्षकगण एवं पालकगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागी बने।
इस उपक्रम का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि जगाना और उन्हें पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम ने समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया है, जिसकी स्थानीय ग्रामवासियों ने प्रशंसा की है।
गांव में आयोजित यह सामाजिक उपक्रम न केवल बच्चों के लिए एक प्रेरणा बना, बल्कि यह यह भी दिखाता है कि जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसरों को समाजोपयोगी कार्यों में कैसे परिवर्तित किया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत..!