पालघर: स्वराज्य रिक्शा चालक-मालक संघ द्वारा वार्षिक पूजा समारोह संपन्न, स्वामी भारतानंद सरस्वती महाराज का रहा पावन सान्निध्य..!

पालघर: स्वराज्य रिक्शा चालक-मालक संघ द्वारा वार्षिक पूजा समारोह संपन्न, स्वामी भारतानंद सरस्वती महाराज का रहा पावन सान्निध्य..!

अखिलेश चौबे 
पालघर..! स्वराज्य रिक्शा चालक-मालक संघ, जो कि आदिवासी एकता मित्र मंडळ से संलग्न है, ने अपने पारंपरिक वार्षिक पूजा कार्यक्रम का आयोजन इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति भाव से किया। यह पूजा मनोर ते आदिवासी नाका, चहाडे, तामसई, पोचाडा तक कार्यरत रिक्शा यूनियन की ओर से की जाती है, जो कि आदिवासी एकता मित्र मंडळ की पहली और सबसे सक्रिय यूनियन मानी जाती है।
हर वर्ष की भांति इस बार भी यात्रियों, रिक्शा चालकों और उनके वाहनों की सुरक्षा, सुखद यात्रा और समृद्धि के लिए श्री देव वाघोबा व गावदेव की विधिवत पूजा की गई। यह धार्मिक अनुष्ठान नेटाळी गांव में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।
इस विशेष अवसर पर स्वामी भारतानंद सरस्वती महाराज स्वयं उपस्थित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देने पहुंचे। उनके सान्निध्य में यह पूजा और भी आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक बन गई। महाराज जी ने उपस्थित रिक्शा चालकों, पदाधिकारियों और ग्रामवासियों को नैतिकता, सेवा और एकता का संदेश भी दिया।
पूरे आयोजन का समन्वय संतोष आनंदी शिवराम जनाठे द्वारा किया गया, जिन्होंने बताया कि यह पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने का माध्यम भी है। रिक्शा यूनियन के इस पहल की सभी स्थानीय लोगों और यात्रियों ने सराहना की।
यह आयोजन दर्शाता है कि आदिवासी एकता मित्र मंडळ केवल सामाजिक कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवहन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में भी एक संगठित और जिम्मेदार भूमिका निभा रहा है।


Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत..!