Posts

Showing posts from May, 2025

पालघर: "डिवाइडर बना काल, बोईसर के युवाओं ने लगाया 'रेडियम सुरक्षा खंभा..!

Image
पालघर: "डिवाइडर बना काल, बोईसर के युवाओं ने लगाया 'रेडियम सुरक्षा खंभा..! अखिलेश चौबे  पालघर..! जिले के बोईसर शहर के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी एवं समाजसेवी मुकेश चौहान का सोमवार देर रात (26/27 मई) एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा यशवंत ऋषि मुख्य मार्ग पर उस समय हुआ जब उनका वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर न तो कोई रिफ्लेक्टर था, न ही चेतावनी बोर्ड, जिससे यह दुर्घटना हुई। वे लगभग 45 वर्ष के थे और सहज, मिलनसार स्वभाव के चलते युवाओं में अत्यंत लोकप्रिय थे। स्व. मुकेश चौहान मूलतः उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और दो भाई-बहन हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के बोईसर बूथ प्रमुख होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनके असामयिक निधन से पूरे बोईसर परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को क्षेत्र की घनी सब्जी मंडी समेत अधिकांश व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे और माहौल शोकाकुल रहा। स्व. चौहान की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान खोदाराम बाग (एसबीआई बैंक के पीछे...

पालघर: स्वराज्य रिक्शा चालक-मालक संघ द्वारा वार्षिक पूजा समारोह संपन्न, स्वामी भारतानंद सरस्वती महाराज का रहा पावन सान्निध्य..!

Image
पालघर: स्वराज्य रिक्शा चालक-मालक संघ द्वारा वार्षिक पूजा समारोह संपन्न, स्वामी भारतानंद सरस्वती महाराज का रहा पावन सान्निध्य..! अखिलेश चौबे  पालघर..! स्वराज्य रिक्शा चालक-मालक संघ, जो कि आदिवासी एकता मित्र मंडळ से संलग्न है, ने अपने पारंपरिक वार्षिक पूजा कार्यक्रम का आयोजन इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति भाव से किया। यह पूजा मनोर ते आदिवासी नाका, चहाडे, तामसई, पोचाडा तक कार्यरत रिक्शा यूनियन की ओर से की जाती है, जो कि आदिवासी एकता मित्र मंडळ की पहली और सबसे सक्रिय यूनियन मानी जाती है। हर वर्ष की भांति इस बार भी यात्रियों, रिक्शा चालकों और उनके वाहनों की सुरक्षा, सुखद यात्रा और समृद्धि के लिए श्री देव वाघोबा व गावदेव की विधिवत पूजा की गई। यह धार्मिक अनुष्ठान नेटाळी गांव में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर स्वामी भारतानंद सरस्वती महाराज स्वयं उपस्थित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देने पहुंचे। उनके सान्निध्य में यह पूजा और भी आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक बन गई। महाराज जी ने उपस्थित रिक्शा चालकों, पदाधिकारियों और ग्रामवासियों को नैतिकता, सेवा और एकता का...

पालघर: शिवसेना उपनेता ज्योती महेर को महाराष्ट्र राज्य मच्छीमार सहकारी संघ की अध्यक्ष पद पर चयनित किए जाने पर किया गया भव्य सम्मान..!

Image
पालघर: शिवसेना उपनेता ज्योती महेर को महाराष्ट्र राज्य मच्छीमार सहकारी संघ की अध्यक्ष पद पर चयनित किए जाने पर किया गया भव्य सम्मान..! अखिलेश चौबे  पालघर..! जिले की प्रसिद्ध मच्छीमार समाज नेत्री व शिवसेना की उपनेता ज्योतीताई राजेश महेर को हाल ही में महाराष्ट्र राज्य मच्छीमार सहकारी संघ के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इस ऐतिहासिक नियुक्ति के उपलक्ष्य में शिवसेना की ओर से उनका भव्य सत्कार किया गया। गौरतलब है कि पिछले 75 वर्षों के इतिहास में पहली बार किसी महिला को इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त किया गया है, जो कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है। ज्योतीताई महेर लंबे समय से मच्छीमार समाज के अधिकारों, कल्याण और समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षशील रही हैं। उन्होंने समाज के हित में कई बार प्रशासन के समक्ष पुरजोर तरीके से अपनी आवाज़ उठाई है। शिवसेना द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह का आयोजन पालघर के शिवसेना जिला संपर्क कार्यालय में किया गया, जहाँ पालघर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र गावित, शिवसेना जिलाप्रमुख कुंदन संखे सहित कई वरिष्ठ पदा...

पालघर: बोईसर ग्रामीण अस्पताल को टीमा अस्पताल की पूर्वभूमि पर ही बनाए रखने की स्थानीय नेताओं की मांग..!"जिल्हाधिकारी ने टीमा अस्पताल मामले की विस्तृत जांच के लिए समिति गठित करने का किया आश्वासन"

Image
पालघर: बोईसर ग्रामीण अस्पताल को टीमा अस्पताल की पूर्वभूमि पर ही बनाए रखने की स्थानीय नेताओं की मांग..! "जिल्हाधिकारी ने टीमा अस्पताल मामले की विस्तृत जांच के लिए समिति गठित करने का किया आश्वासन" अखिलेश चौबे  पालघर..! जिले के बोईसर स्थित पूर्व टीमा हॉस्पिटल की जगह पर वर्तमान में संचालित ग्रामीण रुग्णालय को वहीं पर बनाए रखने की मांग को लेकर बोईसर के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने जिल्हाधिकारी डॉ. इंदूराणी जाखड़ से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने यह मांग रखी कि जब तक बोईसर में नए ग्रामीण अस्पताल की वैकल्पिक व्यवस्था पूरी तरह से तैयार नहीं हो जाती, तब तक वर्तमान ग्रामीण अस्पताल को उसी जगह पर जारी रखा जाए। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मानसून की वर्तमान स्थिति और शहरी क्षेत्रों में कोविड संक्रमण के संभावित खतरे को देखते हुए इस अस्पताल का चालू रहना अत्यंत आवश्यक है। ग्रामीण व औद्योगिक क्षेत्र के लोगों को इस अस्पताल से त्वरित और सुलभ उपचार मिल रहा है, विशेषकर सर्पदंश व विंचू (बिच्छू) के मामलों में। अगर अस्पताल को कुरगांव, तारापूर या अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया जाता है, तो ना...

पालघर: बोईसर भाजपा मंडल की तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा माहौल..!

Image
पालघर: बोईसर भाजपा मंडल की तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा माहौल..! अखिलेश चौबे  पालघर..! जिले के बोईसर शहर में भारतीय जनता पार्टी मंडल, बोईसर द्वारा शुक्रवार को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत रैली शाम 5:00 बजे जिल्हा परिषद शाळा, नवापुर नाका से आरंभ हुई और बैंक ऑफ़ बरोदा बोईसर संपन्न हुई। रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंडल पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इसके अलावा शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति उल्लेखनीय रही। आम नागरिकों ने भी इस रैली में उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रप्रेम की मिसाल पेश की। तिरंगा हाथ में लिए जब कार्यकर्ता 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारे लगाते हुए सड़कों पर निकले, तो देशभक्ति का ऐसा अद्भुत दृश्य बना जिसे शब्दों में पिरोना कठिन है। रैली के दौरान "सुनो गौर से दुनिया वालों", "ऐ वतन", और "सारे जहाँ से अच्छा" जैसे देशभक्ति से भरे गीतों ने माहौल को पूरी तरह राष्ट्रप्...

पालघर: जिले में 176 आदिवासी जोड़े सामूहिक विवाह में बंधे, कन्यादान राशि बढ़ाकर 25 हजार रुपये..!

Image
पालघर: जिले में 176 आदिवासी जोड़े सामूहिक विवाह में बंधे, कन्यादान राशि बढ़ाकर 25 हजार रुपये..! अखिलेश चौबे पालघर..! शिवसेना आदिवासी समाज विभाग और बोईसर स्थित आधार प्रतिष्ठान की ओर से आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में 176 आदिवासी जोड़े विवाहबंधन में बंधे। इस आयोजन की सराहना महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने की और नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं। आधार प्रतिष्ठान की ओर से पिछले 17 वर्षों से यह सामूहिक विवाह उपक्रम आयोजित किया जा रहा है। ग्रामीण आदिवासी क्षेत्रों में कई परिवार विवाह के खर्च के बोझ से दबे रहते हैं और समाज के दबाव में कर्ज लेकर विवाह कराते हैं। इससे वे कर्ज के जाल में फंस जाते हैं। इसी समस्या को समझते हुए जगदीश धोडी और उनके सहयोगियों ने सामूहिक विवाह आयोजन की शुरुआत की, जिससे अब तक करीब साढ़े चार हजार जोड़े वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर चुके हैं। इस योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से पहले प्रत्येक जोड़े को 10,000 रुपये की कन्यादान सहायता दी जाती थी। जगदीश धोडी ने यह मुद्दा तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समक्ष उठाय...