पालघर: प्रोटेक कंप्यूटर एजुकेशन एंड इंग्लिश स्पीकलिंग क्लासेस में वरिष्ठ पत्रकार रामप्रकाश निराला का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया।
पालघर: प्रोटेक कंप्यूटर एजुकेशन एंड इंग्लिश स्पीकिंग क्लासेस में वरिष्ठ पत्रकार रामप्रकाश निराला का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया।
अखिलेश चौबे
पालघर। प्रोटेक कंप्यूटर एजुकेशन एंड इंग्लिश स्पीकिंग क्लासेस के संस्थापक सचिन जाधव एवं पायल जाधव के मार्गदर्शन में जिले के वरिष्ठ पत्रकार, बोईसर समाचार के संपादक तथा बोईसर–पालघर पत्रकार संघ के अध्यक्ष रामप्रकाश निराला का 65वाँ जन्मदिन रविवार, 1 फ़रवरी 2026 को जिले के बोईसर शहर साईं शॉपिंग सेंटर, चित्रालय स्थित क्लासेस परिसर में सादगी, सम्मान और आत्मीय वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत के साथ की गई, जिसके पश्चात संस्थान की ओर से रामप्रकाश निराला को शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
समारोह के दौरान रामप्रकाश निराला ने क्लासेस में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, संस्कार और मर्यादा के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बच्चों को शालीन स्पर्श और अशालीन स्पर्श के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए समझाया कि किस प्रकार सजग और सतर्क रहकर स्वयं की सुरक्षा की जा सकती है। उनके विचारों को विद्यार्थियों ने गंभीरता से सुना और समझा।
इसके पश्चात सभी विद्यार्थियों ने रामप्रकाश निराला के मस्तक पर तिलक लगाकर, उनकी आरती कर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। इस भावनात्मक पल ने पूरे कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।
इस अवसर पर महेश सांखे एवं परशुराम पाटिल सहित अन्य उपस्थितजनों की गरिमामयी मौजूदगी रही। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण और प्रेरणादायी संदेश के साथ किया गया।
Comments
Post a Comment