पालघर: बोईसर में मनसे और महिला सेना ने मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रामपंचायत को सौंपा पत्र..!

पालघर: बोईसर में मनसे और महिला सेना ने मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रामपंचायत को सौंपा पत्र..!

अखिलेश चौबे 
पालघर..! 21 मार्च 2025 – बोईसर पूर्व के लोखंडीपाड़ा क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से, सड़कों की दुर्दशा और स्ट्रीट लाइटों के अभाव में होने वाली असुविधा को लेकर आज महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और महाराष्ट्र नवनिर्माण महिला सेना की ओर से बोईसर ग्रामपंचायत को एक ज्ञापन सौंपा गया।
मनसे के पालघर तालुका उपाध्यक्ष सत्यम मिथिलेश मिश्रा, मनसे महिला सेना की सौ. रेशमाताई जगताप, मनसे शाखा अध्यक्ष मुस्ताखान तथा स्थानीय नागरिकों और महिलाओं ने मिलकर बोईसर ग्रामपंचायत के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामपंचायत से यह मांग की कि क्षेत्र में जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए और खराब सड़कों की मरम्मत कराई जाए।

सड़कों और रोशनी की समस्या से जूझ रहे हैं नागरिक
स्थानीय लोगों के अनुसार, बोईसर पूर्व के लोखंडीपाड़ा क्षेत्र में सड़कें बेहद जर्जर हालत में हैं, जिससे आवागमन में कठिनाई होती है। वहीं, सड़कों पर स्ट्रीट लाइट न होने के कारण रात के समय क्षेत्र में अंधकार छाया रहता है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए यह स्थिति असुरक्षित मानी जा रही है।
मनसे नेताओं ने प्रशासन को आगाह किया कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो नागरिकों को साथ लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। ग्रामपंचायत अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे जल्द से जल्द इस मुद्दे का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।
स्थानीय नागरिकों ने मनसे की इस पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई करेगा।


Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!