पालघर: मनोर में बिरसायत भवन सेवा प्रकल्प का उद्घाटन एवं सामुदायिक विवाह समारोह संपन्न..!

पालघर: मनोर में बिरसायत भवन सेवा प्रकल्प का उद्घाटन एवं सामुदायिक विवाह समारोह संपन्न..! 

अखिलेश चौबे 
पालघर..! 16 मार्च 2025 – आदिवासी एकता मित्र मंडल द्वारा निर्मित बिरसायत भवन सेवा प्रकल्प का भव्य उद्घाटन एवं सामुदायिक विवाह समारोह मनोर में संपन्न हुआ। इस विशेष कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। उद्घाटन पद्मश्री मा. चैत्रामजी पवार, उद्योगपति एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुंबई महानगर संघचालक मा. सुरेशजी भगेरिया, RSS के पालघर जिला संघचालक मा. नरेशजी मराड, खासदार (सांसद) मा. डॉ. हेमंतजी सवरा, नालासोपारा विधानसभा के विधायक मा. राजनजी नाईक, विक्रमगढ़ विधानसभा के विधायक मा. हरिश्चंद्रजी भोये, पालघर विधानसभा के विधायक मा. राजेंद्रजी गावित, महाराष्ट्र केसरी मा. हर्षवर्धन सदगीर तथा MYAD फाउंडेशन के संस्थापक मा. हरेशभाई शाह के कर-कमलों द्वारा किया गया।

◾सामुदायिक विवाह एवं सेवा प्रकल्पों का लोकार्पण
इस भव्य आयोजन के दौरान 21 नवविवाहित जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ, जिसका विधिवत संचालन श्री प्रसन्न ओक गुरुजी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बिरसायत भवन में 10 विभिन्न सेवा प्रकल्पों का भी उद्घाटन किया गया, जो समाज कल्याण के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

◾सम्मान समारोह एवं विशेष अतिथि
इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर श्री नंदकुमार पाटील, श्री संदीप पावडे, श्री राघव देशमुख, श्री महावीर सोलंकी, श्री चंदन सिंह, उद्योगपति एवं प्रमुख दानदाता श्री पीयुष शाह, श्री राहुल बंब, श्री कल्पेश बोहरा, श्री भावेश बोहरा, श्री मनोज डोकानिया, श्री लालाजी गुप्ता एवं श्री रोहित पवार सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं।
इसके अलावा, बिरसायत भवन निर्माण में योगदान देने वाले विश्वकर्मा समाज, प्रमुख दानदाताओं एवं मार्गदर्शन देने वाली जिले की 16 सेवा संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की सफलता में कार्यकर्ताओं का योगदान
इस विशाल आयोजन को सफल बनाने के लिए संघटना के सभी महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया। उनकी दिन-रात की मेहनत से यह कार्यक्रम अत्यंत प्रभावशाली और गरिमामयी बना।
इस भव्य समारोह ने न केवल सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा दिया, बल्कि समाज में सेवा भावना को भी मजबूत किया।


Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!