पालघर: श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिवस पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर उमड़े भक्त, भाजपा जिला सचिव सत्य प्रकाश सिंह रहे मुख्य अतिथ..!

पालघर: श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिवस पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर उमड़े भक्त, भाजपा जिला सचिव सत्य प्रकाश सिंह रहे मुख्य अतिथ..! 

अखिलेश चौबे 
पालघर ..! जिले के औद्योगिक शहर बोईसर स्थित जय दुर्गा मां कंपाउंड, आज़ाद नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिवस का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य जन्मलीला के साथ हुआ। भक्तों ने भक्ति भाव से ओतप्रोत होकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लासपूर्ण आनंद लिया। इस पावन अवसर पर नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी, पालघर जिला सचिव श्री सत्य प्रकाश सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सत्संग मंच पर पहुंचने पर सत्यप्रकाश सिंह का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कथा व्यास पूज्य मनीष मधुर जी महाराज को श्रद्धा स्वरूप साफा पहनाकर सम्मानित किया। इसके प्रत्युत्तर में पूज्य महाराज जी ने सत्य प्रकाश सिंह को शाल ओढ़ाकर आशीर्वाद प्रदान किया। पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं और आयोजकों द्वारा सत्य प्रकाश सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नमो नमो मोर्चा भारत के विभिन्न वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष तहसीलदार चौहान, जिला संयोजक राकेश पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी संदीप जोशी तथा जिला युवा मंत्री सौरभ पांडेय सहित अनेक गणमान्यजन शामिल थे।
श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भक्ति रस में सराबोर हुए। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन समिति ने बताया कि यह कथा संपूर्ण सप्ताह चलेगी और इसमें प्रतिदिन विविध प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।



Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!