पालघर: कार बंद पड़ने से सड़क किनारे धक्का लगाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर; एक की मौत, दूसरा घायल..!

पालघर: कार बंद पड़ने से सड़क किनारे धक्का लगाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर; एक की मौत, दूसरा घायल..!


अखिलेश चौबे 
पालघर..! जिले के ढेकाळे गांव की सीमा में होटल फर्न के पास 15 फरवरी की रात हुए भीषण सड़क हादसे में रीतेश रमेश सिंह (34 वर्ष) की दुखद मृत्यु हो गई। यह हादसा रात लगभग 11:30 बजे हुआ।
रीतेश सिंह अपने मित्र निखिल गणेश वडे के साथ नालासोपारा से बोईसर जा रहे थे। वे निखिल के एक मित्र की कार (MH.06AW.0799) का उपयोग कर रहे थे। जब वे ढेकाळे गांव के पास पहुंचे, तो अचानक उनकी कार बंद पड़ गई। दोनों कार को सड़क के किनारे धकेलने की कोशिश कर रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

एक की मौत, दूसरा घायल
इस दुर्घटना में रीतेश सिंह को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत मनोर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, निखिल वडे को गंभीर चोटें आईं और उनका इलाज काशीमीरा स्थित वोखार्ड अस्पताल में जारी है।
◾अज्ञात वाहनचालक फरार, पुलिस जांच जारी
दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहनचालक मौके से फरार हो गया। मनोर पुलिस स्टेशन में अज्ञात वाहनचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस इस हादसे की गहन जांच कर रही है।
◾स्थानीय लोगों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग
इस दर्दनाक हादसे के बाद रीतेश सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना से आहत स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।


Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत..!