त्रिमूर्ति महाशिवरात्रि महोत्सव में सत्यप्रकाश सिंह का आगमन, नारियल फोड़कर किया मेडिकल शिविर का शुभारंभ..!
त्रिमूर्ति महाशिवरात्रि महोत्सव में सत्यप्रकाश सिंह का आगमन, नारियल फोड़कर किया मेडिकल शिविर का शुभारंभ..!
अखिलेश चौबे
पालघर..! त्रिमूर्ति महाशिवरात्रि महोत्सव के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव (पालघर) एवं नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रारंभ प्रतिष्ठान संस्थापक सत्यप्रकाश सिंह 25 फरवरी, मंगलवार को विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर उन्हें पूरे कार्यक्रम का अवलोकन कराया गया, जहां उन्होंने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक झलकियों का अनुभव किया।
महोत्सव के दौरान सत्यप्रकाश सिंह का शिव शक्ति चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जो ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से एक विशेष आध्यात्मिक प्रतीक के रूप में प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने मेडिकल कैंप का उद्घाटन भी किया, जिससे स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।
इस भव्य आयोजन में संतों, समाजसेवियों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने इसे और भी विशेष बना दिया। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर शिव भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं ने सत्यप्रकाश सिंह के आगमन को सम्मानजनक बताया और उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर सत्यप्रकाश सिंह ने कहा, "महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आत्मिक शुद्धि और समाज सेवा का प्रतीक है। इस तरह के आयोजनों से समाज में आध्यात्मिकता और सेवा की भावना को बल मिलता है।"
कार्यक्रम आयोजकों ने सत्य प्रकाश सिंह का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया एवं उनके बहुमूल्य समय के लिए आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment