पालघर के पूर्व प्रतिनिधि एवं पदाधिकारीयों ने किया शिवसेना में पक्ष प्रवेश..!"धर्मवीर आनंद दिघे युवा प्रतिष्ठान के पालघर विधानसभा अध्यक्ष साहिल कल्पेश वड़े ने शिवसेना में किया पक्ष प्रवेश"

पालघर के पूर्व प्रतिनिधि एवं पदाधिकारीयों ने किया शिवसेना में पक्ष प्रवेश..!
"धर्मवीर आनंद दिघे युवा प्रतिष्ठान के पालघर विधानसभा अध्यक्ष साहिल कल्पेश वड़े ने शिवसेना में किया पक्ष प्रवेश"

अखिलेश चौबे 
पालघर..! जिले की सफलता के बाद एक बार फिर पालघर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने टेंभी नाका आनंद आश्रम में शिवसेना प्रमुख एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना में प्रवेश किया।

पालघर शहर के पूर्व नगराअध्यक्ष प्रियंका पाटिल, पूर्व नगरसेविका दीपा पामाळे, पूर्व नगरसेवक तुषार भानुशाली, पूर्व उपनगराअध्यक्ष रविन्द्र पाटिल, आदिवासी समुदाय के सवालों के लिए संघर्ष कर रहे युवा एल्गार संगठन अध्यक्ष विराज गडग, धर्मवीर आनंद दिघे युवा प्रतिष्ठान के पालघर विधानसभा अध्यक्ष साहिल कल्पेश वड़े, उबाठा उपसहर प्रमुख प्रवीण पाटिल सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता डहाणू तालुका के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शिवसेना उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शामिल हुआ।
आप को बता दें कि इस अवसर पर एकनाथ शिंदे ने पालघर जिले के सवालों के लिए शिवसेना के माध्यम से पहल करने की अपील की और आश्वासन दिया कि सरकार पालघर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

इस अवसर पर शिवसेना के मंडल नेता सांसद नरेश म्हस्के, जिला संपर्क प्रमुख रविंद्र फाटक, विधायक राजेंद्र गावित, केदार काले, पालघर जिला प्रमुख कुंदन संखे, उपनेता ज्योति मेहेर, जिला संगठन वैदही वाढान, तालुका प्रमुख संतोष देशमुख, हेमंत धर्ममेहर, संजय चौधरी, पूर्व उपनगराअध्यक्ष अध्यक्ष उत्तम घरत, शहर प्रमुख राहुल घरत, पूर्व नगरसेवक सुभाष पाटिल, अमोल पाटिल, नैवेद्य संखे, प्रदीप यादव, विक्की संखे सहित अन्य अधिकारी मौजूद हुए।


Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!