शिवसेना महीला अघाड़ी ने कांग्रेस कार्यालय के सामने सुनील केदार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन..!

शिवसेना महीला अघाड़ी ने कांग्रेस कार्यालय के सामने सुनील केदार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन..! 

पालघर..! जिले के पालघर शहर में गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय के सामने शिवसेना महिला अघाड़ी ने सुनील केदार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन।
आप को बता दें कि पालघर शहर में गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय के बाहर सैकड़ों महिलाएं एकत्र हुईं और उन्होंने मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना को बंद करने का आपत्तिजनक बयान देकर एक तरह से महिलाओं का अपमान करने पर कांग्रेस नेता सुनील केदार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन। 
पालघर में कांग्रेस कार्यालय के सामने आयोजित विरोध प्रदर्शन में, शिवसेना की महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्य नेता राहुल गांधी औसर सुनील केदार की तस्वीर का तिरस्कार किया और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की गई और महिला अघाड़ी ने जमकर विरोध करते हुए कांग्रेस और सुनील केदार के खिलाफ नाराजगी व्यक्ति की।
इस अवसर पर शिवसेना उपनेता ज्योतिताई मेहर, महिला जिला संघटिका वैदेही वाढाण, शहर संघटिका सविता मल्ला, उपतालुका संघटिका योगिता वडे, नमिता पिंपळे, सरोज नाइक, मंगला गावकर, वर्षा सोनकुचरे, ज्योति राऊत, सरिता ठाकुर, जानवी गवळी, वीकामधविका पाटील, वैभवी सबनीस ,युवासेना जिल्हाध्यक्ष साईराज पाटील, पूर्व उपनगराध्यक्ष उत्तम घरत, तालुकाप्रमुख संजय चौधरी, शहरप्रमुख राहुल घरत, मनीष संखे, नरेश पाटील एवं सैकड़ों महिला शिवसैनिक उपस्थित हुए।

अखिलेश चौबे 
सतर्क इंडिया 
7020967978

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत..!