23 अप्रैल को बोईसर शहर में मनेंगा हनुमान जन्मोत्सव▪️विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा की जा रही है भव्य तैयारी

23 अप्रैल को बोईसर शहर में मनेंगा हनुमान जन्मोत्सव
▪️विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा की जा रही है भव्य तैयारी

पालघर..! महादेव भगवान भोलेशंकर के 11वें रूद्रावतार श्रीमहावीर हनुमानजी का जन्मोत्सव प्रत्येक वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसबार भी प्रभु श्रीराम के परम अनन्य भक्त हनुमान जी बजरंगबली का जन्मोत्सव मंगलवार २३ अप्रैल को औद्योगिक शहर बोईसर पश्चिम स्थित नावापूर एमआयडीसी रोड पर पानी टाँकी टीमा ग्राऊंड से सायं चार बजे से विभिन्न प्रकार के अनेक झांकियों से संजे भव्य शोभायात्रा करीब चार किमी. की समूचें नगर भ्रमण करते हुए देर रात कुछ आठ बजे बोईसर तारापुर रोड पर पुरोहित थाल के सामने सर्कस ग्राऊण्ड में विशाल जनसमूह के उपस्थिति में महाआरती और महाप्रसाद के साथ विश्राम करेंगा।
हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियों के अंतिम रुप की सिलसिलेवार तरिके से समझाते मीडिया कर्मियों से बातचीत में विहिप के बोईसर प्रखंड मंत्री अरविंद सिंह ने बताया है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष कुछ रोचक झांकियां कौतूहल की केन्द्र रहेगी। विशेष रुप से श्रीराम मंदिर, बालाजी, इस्कॉन की राधाकृष्ण रथयात्रा, हिंदवी स्वराज संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज, ढोलताशा स्वयंभू पथक, डा. परमहंस श्रीगिरीजी महाराज, रुद्रतांडव नृत्य, रुद्रावतार हनुमान जी, राजस्थानी एवं पूरोहित समाज के साथ केरल समाज की अद्वितीय किलोमीटर तक लंबी सड़क की शोभा बढाती झांकिया और समूचें जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, धर्मावलंबियों समेत महिलाओं का बड़ा जत्था इस शोभायात्रा में विशेष तरह के परिधान में आगे-आगे रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में ऋषि, मुनि, साधु-संत के साथ बड़ी संख्या में धर्मपरायण जन उपस्थित रहेंगे।
 
कार्यक्रम का आयोजन विहिप बजरंग दल बोईसर प्रखंड के तत्वावधान में बड़ी तादाद में स्वयंसेवक पुरे तन्मयता से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रयत्नशील बने हुए है। भव्य शोभायात्रा का शुभारम्भ पहले हनुमानजी की पूजन अभिषेक के पश्चात सर्कस ग्राऊंड में महाआरती एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ श्रीराम खिचड़ी रुपी महाप्रसाद से संपन्न होगा।
शोभायात्रा टीमा ग्राऊण्ड से मधुर स्वीट्स नाके के रास्ते यशवंत ऋष्टि होकर रेलवे स्टेशन से तारापुर रोड सर्कस ग्राउंड पर पहुँचेगी.। जिसमें जगह- जगह धर्मानुयाई जनों द्वारा जलपान, शीतल पेय शोभायात्रा में शामिल जनमानस के लिए व्यवस्था रहेगी।

सतर्क इंडिया 
अखिलेश चौबे 
7020967978

Comments