बोईसर-पालघर पत्रकार संघ द्वारा मनाया गया पत्रकार दिवस।सुहास म्हात्रे व चैतन्य वर्तक को मिला जीवन रक्षक सम्मान..!

बोईसर-पालघर पत्रकार संघ द्वारा मनाया गया पत्रकार दिवस।
सुहास म्हात्रे व चैतन्य वर्तक को मिला जीवन रक्षक सम्मान..!

पालघर..! बोईसर-पालघर पत्रकार संघ रजि. द्वारा 6 जनवरी शनिवार को दोपहर खचाखच भरें बोईसर शहर टीमा हाँल में मराठी पत्रकारिता के जनक दर्पणकार स्व.बालशास्त्री जांभेकर की जयंती (पत्रकार दिन) बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों, पत्रकारों के समारोह स्थल पर पहुचने से पूर्व मुख्य गेट से छात्राओं द्वारा लेजिम सत्कार के बाद सभागार में सर्वप्रथम महानुभावों द्वारा स्व.जांभेकर के चित्र पर मल्यार्पण, द्वीप प्रज्ज्वलन और दो मिनट मौन रखकर शहिद सैनिकों, प्रबुद्धजनों को मरणोपरांत श्रद्धांजलि के बाद सीटीईएस के छात्रों द्वारा ईशगान, स्वागत गीत और पथ्यनाट्य 'आला जवाबदार कौन..?' व्यसन मुक्ति, मादक पदार्थ सेवन पर जनजागृति से की गयी।

समाज के लिए मिशाल बने केलवा (माहिम) के सुहास म्हात्रे व चैतन्य वर्तक को संयुक्त रुप से पिछले वर्ष जुलाई की एक शाम फणसभाट (माहिम) में तुफानी बारिश के दौरान बिजली की खंभे से टुटकर गिरे तार के चपेट म़ें आयी ट्यूशन जा रही एक छात्रा का जान बचाने के लिए 'विशेष जीवन रक्षक पुरस्कार - 2023' शाँल श्रीफल,स्मृति चिन्ह प्रमुख अतिथि अपर जिलाधिकारी भाऊसाहेब फटांगरे व बोईसर के थाना प्रभारी राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिरीष पवार, अग्निशमन दल अधिकारी प्रदीप चंद्रकांत राऊत, कोकुयो केम्लिन के एच आर हेड अजित राणे, समाजसेवी डा.विश्वास वलवी तथा मंचासीन अतिथियों के हाथों सभागार में तालियों की गडगड़ाहट के बीच भेंट कर शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर विराज उद्योग समूह के दीपक भावे, कांशीराम वलवी पूर्व सरपंच, समाजसेवी अरविंद सिंह, हनुमान सिंह, प्रदीप सिंह, बी.बी.सिंह, गिरजाशंकर तिवारी, रामनरेश यादव, जिलेदार वर्मा, संजय बारी, देविदत्त पोखरिया, जयंती महतो, सपना प्रभु, वरिष्ठ पत्रकार तरुण मित्र के ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश द्विवेदी, ज्ञानेंद्र पाण्डेय, ऐ.के.पाण्डेय, अजित सिंह, अनिल भोवड़, अरुण यादव, शेरबानो शेख व बड़ी संख्या में अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे.।
कार्यक्रम में प्रा.संजय घरत के सफल मंच संचालन के बीच संघ के महासचिव मोहन म्हात्रे ने प्रस्तावना व निलेश नगरकर (सचिव) ने अनवरत चल रहे कार्यक्रमों का संक्षिप्त लेखाजोखा प्रस्तुत की। बोईसर पालघर पत्रकार संघ के अध्यक्ष रामप्रकाश निराला ने अतिथियों का समारोह में सम्मिलित होने पर आभार जताते स्नेह भोजन के स्वाद लेने का आग्रह करते कार्यक्रम समापन की घोषणा की। 

सतर्क इंडिया
अखिलेश चौबे 
7020967978

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!