नमो मोर्चा भारत द्वारा रामलला का बोईसर में हुआ भव्य स्वागत..!
नमो मोर्चा भारत द्वारा रामलला का बोईसर में हुआ भव्य स्वागत..!
पालघर..! पांच सौ वर्षों की लंबी प्रतीक्षा सफल हुई है। अयोध्या में भगवान रामचन्द्र को उनकी जन्मस्थली पर भव्य मंदिर में स्थापित किया गया और पूरा आकाश हर्षोल्लास से भर गया। शरीर और आँख इस आनन्द का अनुभव नहीं कर सके। लेकिन लोगों ने इस ऐतिहासिक समारोह को लाइव प्रसारण के माध्यम से देखा। "सियावर रामचन्द्र की जय"...इन नारों से आज भारत का आसमान गूंज उठा। उचित पूजा और जप से भरपूर भक्तिपूर्ण माहौल का अनुभव किया जा सकता है।
पालघर जिले के बोईसर शहर ओसवाल गणेश मंदिर पर नमो नमो मोर्चा भारत द्वारा गणेश मंदिर के रवि महाराज के नेतृत्व में महाआरती एवं प्रसाद वितरण करने का कार्यक्रम के साथ गणेश भगवान की स्तुति से प्रभु श्री रामचंद्र की जयकारा से मीठी-मीठी भजन मोर्चे के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत किया गया।
मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंदिर का पूरा परिसर राममय कर दिया. सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ नमो नमो मोर्चा भारत राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी पालघर जिला सचिव सत्यप्रकाश सिंह ने रामलाल के अयोध्या आने की सभी को शुभकामनाएं देते हुए राम भक्तों को अपने हाथों से मुंह मीठा कराया।
इस अवसर पर उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह, नमो नमो मोर्चा भारत के पालघर जिले से जिला संयोजक राकेश पाण्डेय, सोशल मीडिया प्रभारी संदीप जोशी, जिला प्रवक्ता विकास तिवारी, जिला मंत्री राम किशना पढीं, गोबिंद गुप्ता, अरविंद तिवारी, बोईसर शहर महिला अध्यक्ष शशि सिंह, बोईसर शहर महिला मंत्री विजया तिवारी, संगीता सिंह तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सतर्क इंडिया
अखिलेश चौबे
7020967978
Comments
Post a Comment