प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान' से सुधरेंगे दिन-केंद्रीय मंत्री दानवे..!●विभिन्न योजनाओं से आदिवासी समाज और बंचित वर्ग को पहुचेंगे लाभ
प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान' से सुधरेंगे दिन-केंद्रीय मंत्री दानवे..!
●विभिन्न योजनाओं से आदिवासी समाज और बंचित वर्ग को पहुचेंगे लाभ
पालघर..! देश के सुदूर ईलाकों के आदिवासी समाज तथा बंचित वर्ग की प्रगति के लिए शिक्षा और उनके बुनियादी जरूरतों के पुरा करने में आ रही बाधाओं को दुर करने की पुरी कोशिश हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेत्रृत्व में अब व्यापक कार्यकर्मों को लेकर 'प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान' के तहद विभिन्न योजनाएं का क्रियान्वयन शुरू हो गया है।
उक्त बातें केंद्रीय रेलवे, कोयला और खान राज्यमंत्री रावसाहेब पाटील दानवे ने जिले के डहाणू स्थित गिरीवन वासी प्रगति मंडल स्कूल के सभागार में 'प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान' के तहद सोमवार,15 जनवरी को आयोजित एक कार्यक्रम में आदिवासी समाज के विकास की विश्वास दिलाते बोल रहे थें।
केंद्रीय राज्य मंत्री पाटील दानवे ने कहा कि 'प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान' देश के आदिवासी बाहुल्य जिलों में व्यापक पैमाने पर चलाया जा रहा है। इसके लिए केंद्रीय कैबिनेट के हरेक मंत्रियों को समयानुसार इन जिलों में जाकर वस्तु स्थिति की जानकारी और संबंधित योजनाओं को उन तक पहुँचाने की प्रयास किये जा रहे है। देश के 115 जिलों में अन्य जिलों के तुलना में बुनियादी सुविधाओं की कमी की समीक्षा करके केंद्रीय राशि को ठीक तरह से उपयोग में लाने की कोशिशें शुरु की गयी है जिससे उन्हें उनका हक मिल सके।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष प्रकाश निकम,सांसद राजेंद्र गावित, जिलाधिकारी गोविंद बोडके,डहाणू एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना अधिकारी संजीता महापात्रा संग तमाम जनप्रतिनिधि, जिले के वरिष्ठ अधिकारी,पूर्व विधायक विलास तरे,भाजपा जिलाध्यक्ष भरत राजपूत और आदिवासी बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सतर्क इंडिया
अखिलेश चौबे
7020967978
Comments
Post a Comment