सांसद डाॅ. श्रीकांत शिंदे पालघर जिले में शिवसैनिकों का किया मार्गदर्शन। बैठक में हजारों शिवसैनिक हुए शामिल..!
सांसद डाॅ. श्रीकांत शिंदे पालघर जिले में शिवसैनिकों का किया मार्गदर्शन।
बैठक में हजारों शिवसैनिक हुए शामिल..!
पालघर..! शिवसेना प्रमुख नेता, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र में विकासात्मक प्रगति हासिल करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।
पालघर जिले में संगठनात्मक रूप से सभी स्तरों तक पहुंचने के लिए जिले में पदाधिकारियों और शिवसैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए 07 जनवरी को शिवसेना नेता और सांसद डॉ.श्रीकांत शिंदे ने पालघर जिले के बोईसर कासा और तलासरी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
सांसद डॉ.श्रीकांत शिंदे ने जनता को आश्वासन देते हुए कहा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र की भलाई के लिए हर जिले मैं जाकर वहां की समस्याओं को समझना और साथ ही उसका समाधान करने का सभी शिवसेना नेता को यह जिम्मेदारी सौंपी है। साथी जनता को उन्होंने यह भी बताया कि महाराष्ट्र विकास के मामले में अग्रणी बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। शिवसेना के संगठन को गांव-गांव में मजबूत किया जाए ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में भगवा इसी प्रकार लहराया जाए और पार्टी भवन को मजबूत किया जाए। सभी शिवसैनिकों को प्रचार-प्रसार के लिए काम करने का निर्देश दिया और हजारों कार्यकर्ताओं और शिवसैनिक को बधाई दी। बैठक में उपस्थित सैनिकों को आश्वासन दिया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।
शिव सेना की सभा में उपस्थित पार्टी प्रवक्ता, राज्य समन्वयक और प्रभाग नेता नरेशजी म्हस्के ने शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए सभी से आग्रह किया कि वे दी गई जिम्मेदारी के अनुसार समय दें और शिव सेना को जमीनी स्तर पर काम करने के लिए ईमानदारी से प्रयास करें।
शिवसेना सांसद राजेद्र गावित, विधायक श्रीनिवास वनगा, शिवसेना सचिव भाऊसाहेब चौधरी, जिला निरीक्षक पांडुरंग पाटिल, जिला परिषद अध्यक्ष प्रकाश निकम, उपनेता राजेश शाह, उपनेता ज्योति मेहर, आदिवासी प्रकोष्ठ के राज्य संगठक जगदीश धोडी, पालघर जिला प्रमुख कुंदन संखे महिला संपर्क प्रमुख भारती गावकर, महिला जिला संगठक वैदेही वाढाण, उप-जिला प्रमुख समीर सागर, उप जिला प्रमुख नीलम संखे, पालघर विधानसभा क्षेत्र प्रमुख रवि चौधरी, दहानू विधानसभा क्षेत्र प्रमुख सुनील इभाड, विधानसभा संयोजक आदित्य अहिरे, तालुका प्रमुख आशीर्वाद रेनजाद, दहानू तालुका प्रमुख हेमंत धर्ममेहर, दहानू तालुका प्रमुख संतोष देशमुख, पालघर तालुका प्रमुख संजय चौधरी, बोईसर शहर अध्यक्ष मुकेश पाटील, सरावली सरपंच आनंद धोडी, सहित पालघर, दहानू और तलासरी तालुका के सभी अधिकारी, जन प्रतिनिधि, महिला अधिकारी और हजारों की संख्या में शिव सैनिक उपस्थित हुए।
सतर्क इंडिया
अखिलेश चौबे
7020967978
Comments
Post a Comment