बोईस शहर में पंडित जवाहरलाल नेहरू की 131वीं जयंती पर मनाया गया बाल दिवस..!

बोईस शहर में पंडित जवाहरलाल नेहरू की 131वीं जयंती पर मनाया गया बाल दिवस..!

पालघर..! जिले के बोईसर शहर में मनसे शाखा अध्यक्ष रोहित यादव द्वारा 14 नवंबर मंगलवार शाम 5:00 बजे दीपावली के पर्व की छुट्टी होने की वजह से बोईसर शहर के यशवंत सृष्टि आर एस डांस ऍकेडमी के बच्चों के साथ पंडित जवाहरलाल नेहरू की 131वीं जयंती पर बाल दिवस के मे रूप मनाया गया।

खैरापाड़ा के ग्राम पंचायत सदस्य रसिका राजू अखाड़े, प्रफुल्ल तानाजी चौहान, यशवंत सृष्टि शाखा अध्यक्ष रोहित यादव द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया और सभी बच्चों को हनुमान चालीसा, बुक और खाने की व्यवस्थाएं कराई गई।
शाखा अध्यक्ष रोहित यादव ने सभी बच्चों को हनुमान चालीसा देते हुए कहा अपने धर्म की रक्षा करनी है तो हमें वृक्ष के पत्तों को साफ करने से पहले शाखाओ में जल देने की जरूरत है ताकि शाखाएं मजबूत हो सके और भविष्य में धर्म का विशाल वृक्ष बनकर हमारे समाज में अधर्म के छाए अंधेरे को साफ कर धर्म एवं सत्य के उजाले को पूरे भारतवर्ष में प्रकाशित कर सके।
इस अवसर पर आर एस डांस ऍकेडमी के संस्थापक रोहित सिंह, भीम नगर शाखा अध्यक्ष भूषण पाटील, समीर यादव, चिराग सिंह के साथ तमाम मनसे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सतर्क इंडिया
अखिलेश चौबे
7020967978







Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।