सेवा मित्र मंडळ द्वारा तीसरा वर्ष गणेश उत्सव हुआ संपन्न..!
सेवा मित्र मंडळ द्वारा तीसरा वर्ष गणेश उत्सव हुआ संपन्न..!
पालघर..! जिले के औद्योगिक शहर बोईसर पश्चिम पाम वृंदावन सोसायटी में सेवा मित्र मंडळ द्वारा तीसरा वर्ष गणेश उत्सव समारोह पांच दिवसीय दुखहर्ता, सुखकर्ता विघ्नेश्वराय की परंपरागत तरिके से श्रद्धापूर्वक स्थापना के साथ गणेशोत्सव संपन्न कराया गया।
गणेशोत्सव के दौरान सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के दौरान महिलाओं द्वारा एक दिन हल्दी कुमकुम, युवाओं की ओर से संगीत, नृत्य एवं बच्चों की प्रतिस्पर्धा और शाम की आरती के पश्चात युवाओं से कई प्रकार के स्पर्धा भी कराए गए और सभी विजेता को सम्मानित एवं पुरस्कार भी दिया गया। तथा मंडळ की ओर से अंतिम दिवस श्री सत्यनारायण की महापूजा व महभंडारे का आयोजन कराया गया।
सेवा मित्र मंडळ के संस्थापक अध्यक्ष विजय मदन चव्हाण ने कहा संत श्री सेवालाल महाराज के आशीर्वाद से सेवा मित्र मंडळ यह संस्था सन 2022 में बनाया गया था आज हमारी संस्था को 3 वर्ष पूरे हो चुके हैं। और हमारी संस्था हमेशा नवरात्रि गणेश उत्सव जैसे भव्य कार्यक्रम करने के साथ संस्था का हमेशा यही प्रयास रहा है कि सनातन धर्म अपनी संस्कृति के लिए सदैव कुछ ना कुछ करती रहे और संस्था की तरफ से समाज को और युवाओं को एक अच्छा संदेश जाए।
सेवा मित्र मंडळ पंडाल में कुछ नया दिखाने का प्रयास करती रहती है इस बार हमारे भारत ने जो अविश्वसनीय कार्य चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक लैंड किया मंडळ में इस दृश्य को दिखाने का पूरा प्रयास किया गया।
मंडळ के उपाध्यक्ष राम दशरथ राठोड, कोषाध्यक्ष अजय मदन चव्हाण ने भी अपना पूर्ण योगदान देते हुए गणेश उत्सव को सफल बनाने का पूर्ण प्रयास किया। और साथ ही कार्यक्रम में साफ सफाई एवं सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः की अभिलाषा के लिए प्रथम पूज्य मंगलकारी के दर्शन आशीष के लिए बड़ी संख्या में पहुंचने वाले आतिथ्यों का पूर्ण रूप से ख्याल रखने का बंदोबस्त किया गया।
गणपति बप्पा मोरया पुढच्या वर्षी लवकरिया के जय घोष के साथ सभी कार्यकर्ता मदन चव्हाण, बाबुसिंग चव्हाण, संतोष पवार, दत्तू चव्हाण , पांडुरंग राठोड, रितेश चव्हाण, पपिल चव्हाण, नीरज राठोड, योगेश राठोड, गजानन चव्हाण, करण राठोड, गुरू पवार, निधिष चव्हाण, शुभम चव्हाण, रावसाहे के सहयोग से बड़ी ही धूमधाम से गणपति बप्पा का विसर्जन कर कार्यक्रम को संपन्न किया गय।
सतर्क इंडिया
अखिलेश चौबे
7020967978
Comments
Post a Comment