विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने बढ़ते लंम्पी वायरस के रोकथाम के लिए दिया ज्ञापन..!

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने बढ़ते लंम्पी वायरस के रोकथाम के लिए दिया ज्ञापन..!


पालघर..! विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दहानू प्रखंड की ओर से पालघर जिले में लंम्पी बीमारी से ग्रसित पशुओं के रोकथाम के लिए दिया ज्ञापन।
कई राज्यों में तेजी से बढ़ रही लंम्पी नामक वायरस पालघर जिले के कई तालुको में इस रोग से गायों को रोग ग्रस्त देखा गया है। यह बीमारी जानलेवा साबित हुई है जिसकी वजह से पशुपालन करने वाले लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है।
लंम्पी वायरस एक जानलेवा बीमारी है इसकी चपेट में आने वाले जानवरों की जान जोखिम में पड़ जाती हैं लंम्पी वायरस गाय-भैंसों में होती है लंम्पी वायरस में शरीर पर गांठें बनने लगती हैं, खासकर सिर, गर्दन, और जननांगों के आसपास धीरे-धीरे ये गांठे बड़ी होने लगती हैं और घाव बन जाता है जिससे जानवरों की जान जाने की संभावना भी होती है।
इस जानलेवा लंम्पी वायरस से छुटकारा दिलाने के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दहानू प्रखंड की ओर से पालघर जिले के दहानू शहर के मुख्याधिकारी नगर परिषद दहानू के नाम पर ज्ञापन सौंप गया और सरकारी पशु चिकित्सा विभाग से शहर में बढ़ रही लंम्पी वायरस से पशुओं को छुटकारा मिले और उनका सही इलाज करने की मांग की।   
विश्व हिंदू परिषद प्रचार प्रसार प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि सरकारी पशु चिकित्सा विभाग को यदि इस बीमारी से पीड़ित जानवरों के ईलाज के दौरान मदद के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की टीम की जरूरत पड़ेगी तो बजरंग दल धर्म के काम से कभी भी पीछे नहीं हटती हमारे दल की पुरी टीम सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगी। 

सतर्क इंडिया
अखिलेश चौबे
7020967978











Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!