केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का बोईसर शहर में हुआ भव्य स्वागत संपन्न..!"2024 में फुल बहुमत की मोदी सरकार केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से किया आवाहन"

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का बोईसर शहर में हुआ भव्य स्वागत संपन्न..!
"2024 में फुल बहुमत की मोदी सरकार केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से किया आवाहन"

पालघर..! जिले के औद्योगिक शहर बोईसर के टीमा हाल में सोमवार को सामाजिक न्याय राज्यमंत्री भारत सरकार और रिपब्लिकन पार्टी आँफ इंडिया (रिपाई) (आ) गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले का हुआ भव्य स्वागत संपन्न।

केंद्रीय मंत्री आठवले ने सर्वप्रथम सभागार में लगाये गये महापुरुषों के प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करके नमन करते द्वीप प्रजज्वलन सहयोगियों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं रिपब्लिकन पार्टी (आ) के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते टीमा हाल के प्रवेश द्वार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के जोरदार स्वागत की तो महिलाओं ने पुष्पवर्षा करके आतित्थ सत्कार किया।

आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान खचाखच भरे हाल में रिपब्लिकन पार्टी का उद्देश्य बताते कहा कि हम देश के सारे समुदाय के कमजोर लोगों का समुचित विकास की बात करते है हमारी सरकारों से मंशा रही है कि देश के सभी कमजोर लोगों को विकास के मुख्य धारा से जोड़ी जाय जिसके लिए आज केंद्र और राज्य की मौजूदा सरकार सतत् प्रयत्नशील होकर जनभावनाओं की आदर कर रही है।

केंद्रीय मंत्री आठवले ने मंच से अपने परम मित्र कुणवी सेना प्रमुख विश्वनाथ पाटील, पार्टी के राज्य के जनरल सेक्रेटरी गौतम सोनवने, ठाणे डिवीजन अध्यक्ष बालाराम गायकवाड़, शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन संखे और कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम के अध्यक्ष आरपीआई (आ) के जिलाध्यक्ष सुरेश जाधव, आयोजक प्रदेश युवा अध्यक्ष सचिन रमेश लोखंडे,स्वागोत्सुक जिला युवा उपाध्यक्ष नवीन त्रिपाठी व तालुका अध्यक्ष नरेंद्र करंकाले समेत सभी अन्य पदाधिकारियों एवं सभागार में बैठे कार्यकर्ता और शुभचिंतकों को शुभकामनाएं एवं आयोजन में सम्मिलित होने के लिए आभार प्रकट करते बधाई दी।
आरपीआई (आ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को विकसित समाज के निर्माण के लिए हर संभव प्रयास करने तथा केंद्र की विकासोन्मुखी योजनाओं का जरुरतमंदों तक पहुचाने में भागीदारी जताने इच्छा प्रकट की।

कार्यकर्ता सम्मेलन को शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन संखे समेत आरपीआई(आ) के पदाधिकारियों ने भी संबोधित करते अपने मंतव्य केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने प्रस्तुत किया। और सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले से पालघर जिले के विकास को लेकर चर्चा की और अंबेडकर भवन और जिले के लिए एक बड़ा अस्पताल की मांग।
इस अवसर पर विहिप धर्माचार्य जिला प्रमुख मुकेश दुबे,बजरंग दल काचु शेट्टी,श्री पाद पाटील,शिंदे गुट के पालघर नगर परिषद में मनोनीत सदस्य एड.धर्मेंद्र भट्ट समेत बड़ी संख्या में सहयोगी दलों के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सतर्क इंडिया
अखिलेश चौबे
7020967978

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत..!