बोईसर लोखंडी पाडा बिजली नदारद उपभोक्ता परेशान. मनसे विद्यार्थी सेना ने आपूर्ति बहाल हेतु दिया ज्ञापन..!
बोईसर लोखंडी पाडा बिजली नदारद उपभोक्ता परेशान..!
मनसे विद्यार्थी सेना ने आपूर्ति बहाल हेतु दिया ज्ञापन..!
पालघर..! भीषण गर्मी और उपर से विद्युत आपूर्ति ठप्प होने से बोईसर शहर पूर्व दांडीपाडा के उपभोक्ताओं में हाय तौबा मची हुई है। लोग बिजली नदारद होने से काफी परेशानीयों महावितरण बोईसर के अधिकारियों को कोसते नजर आ रहे है।
चिलचिलाती गर्मी में बिजली आपूर्ति की समस्या से त्रस्त उपभोक्ताओं की तकलीफों को लेकर मनसे की विद्यार्थी सेना ने पहल करते हुए लोगों की बिजली को लेकर चल रही परेशानियों पर कार्यकारी अभियंता महावितरण बोईसर के कार्यालय से संपर्क करके फौरन आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है जिससे लोगों को भीषण गर्मी में घरों में रहने में तकलीफों का सामना नही करना पड़े.।
मनसे विद्यार्थी सेना की ओर से कार्यकारी अभियंता को दिये गये ज्ञापन में बोईसर पूर्व लोखंडी पाडा में दुर्घटना को दावत देने वाले बिजली के जर्जर खंभों को बदलने के साथ आपूर्ति को सुचारू रुप से चालू रखने का आग्रह किया गया है।
मनसे विद्यार्थी सेना के शहर सचिव सत्यम मि.मिश्रा के अगुवाई में महावितरण बोईसर को देने गये ज्ञापन टीम में मनसे शाखा अध्यक्ष जयेश वघेला, उप विभाग अध्यक्ष वसंत तरसे,महाराष्ट्र सैनिक पंकज चौरसिया मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment