शिवसेना पालघर जिला प्रमुख बने कुंदन संखे शिवसैनिक और निर्धार सेवा संस्था के युवाओं ने दी बधाई..!
शिवसेना पालघर जिला प्रमुख बने कुंदन संखे
शिवसैनिक और निर्धार सेवा संस्था के युवाओं ने दी बधाई..!
पालघर..! शिवसेना प्रमुख एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ संभाजी शिंदे के अधोहस्ताक्षरी जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से लगातार 25 वर्ष से जिले के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने में जुटे हुए युवा नेता कुंदन संखे को शिवसेना पक्ष का जिला प्रमुख (कार्यक्षेत्र - पालघर व डहाणू विधानसभा) पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति अगले 1 वर्ष की अवधि के लिए है। शिवसेना के प्रमुख नेता एकनाथ शिंदे ने उम्मीद जताते हुए कहा आदरणीय हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे की हिंदुत्व विचारधारा और धर्मवीर आनंद दिघे साहेब के विचारों को सक्रियता से जन-जन तक पहुंचाने वह शिवसेना को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
शिवसेना के युवा नेता कुंदन संखे को जिला प्रमुख नियुक्ति पर जिला के कर्मठ शिवसैनिक ने प्रसन्नता प्रकट की और निर्धार सेवा संस्था के युवाओं ने कांध्र वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संस्था के पालघर तालुका प्रमुख तन्मय काशीनाथ संखे, बोईसर शहर अध्यक्ष सचिन पिंपळे, शहर उपाध्यक्ष तन्मय संखे, शहर सचिव मनीष मोरे और अखिलेश चौबे, करण सिंह के साथ अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
सतर्क इंडिया
अखिलेश चौबे
7020967978
Comments
Post a Comment